बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 1 जवान शहीद

जगदलपुर , 12 फरवरी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर में हुई इस मुठभेड़ में CRPF के एक असिस्टेंट कमांडेंट शहीद गए हैं , जबकि एक जवान के घायल होने की खबर है । बीजापुर के एसपी कमललोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

naxal

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र के तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगलों में सुरक्षाबलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे । इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की शहीद हो गए है ,जबकि मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। बीजापुर एसपी कमललोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि करते बताया कि, घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की टीम को रवाना किया गया है।

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बघेल ने घटना में शहीद तिर्की के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+