2 हजार के नोटों से भरी मटकी गिफ्ट! कौन सी थी वजह कि जबलपुर पुलिस को युवकों को करना पड़ा अरेस्ट

एमपी के जबलपुर में माइनिंग डिपार्टमेंट में अपनी बात मनवाने कुछ युवकों ने अलग ही तरीका अपनाया। अधिकारी को नकली नोटों की माला और मटकी गिफ्ट करने पहुंचे तो पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

jabalpur

Youths Unique protest against illegal mining: मध्य प्रदेश के जबलपुर कलेक्ट्रेट में दो हजार के नोटों से भरी मटकी और माला लिए चार युवकों को देख मजमा लग गया। मटकी में और माला में खरे-खरे नए नोट नजर आ रहे थे। अपने काम से दफ्तर आने-जाने वाले लोग यह देख दंग रह गए।

जबलपुर के बरगी विधानसभा क्षेत्र से आए ये युवक थोड़ी देर बाद माइनिंग डिपार्टमेंट के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच युवकों की हरकतों की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। फिर पता चला कि ये युवक माइनिंग अधिकारी को नोटों की यह माला पहनाना चाहते है।

pradarshan

बरगी क्षेत्र में माइनिंग विभाग के जिन इंस्पेक्टर्स की ड्यूटी रहती है, उनको भी ये दो हजार के नोटों से भरी मटकी सौंपना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने इनके मंसूबो पर पानी फेर दिया। कार्यालय में घुसने से रोका तो इन्होने धरना दे दिया।

protest

Recommended Video

      2 हजार के नोटों से भरी मटकियां देख लोगों के उड़े होश

      बाद में पता चला कि बरगी क्षेत्र में जारी अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ये लोग यहां प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। माला और मटकी में असली जैसे दिखने वाले दो हजार के जो नोट नजर आ रहे थे, वह नकली है। जिसके कलर प्रिंट निकलवाए गए थे।

      noto ki matki

      प्रदर्शकारी युवकों का आरोप था कि बरगी क्षेत्र में नर्मदा से रेत का अवैध उत्खनन जारी हैं। इस संबंध में विभाग को जब सूचनाएं दी जाती हैं। तो कार्रवाई करने की बजाय खनन माफियाओं से वसूली कर उन्हें कारोबार की छूट दी जा रही हैं।

      2 thousand note

      हालांकि इन युवकों के पहुंचने के पहले ही माइनिंग अधिकारी दफ्तर से गायब हो गए थे। इनकी मांग थी अन्य अधीनस्थ अधिकारी से मिलने दिया जाए ताकि वह माला पहनाकर और मटकी सौंपकर अपना विरोध जता सकें। पुलिस की समझाइश के बावजूद जब ये नहीं माने तो इन चारों युवकों को अरेस्ट कर लिया गया। युवकों का कहना है कि खनन माफियाओं के खिलाफ उनका प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। इस बार नकली नोटों की माला लेकर पहुंचे थे। अगली बार जूतों की माला पहनाई जायेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+