Vande bharat express: अब हाईस्पीड ट्रेन से जबलपुर-भोपाल की जर्नी, ट्रायल रन हुआ, 27 जून को पीएम करेंगे रवाना
Vande bharat express train: जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में करेंगे। गाड़ी के 16 डिब्बों वाले नए रैक का ट्रायल रन सफल रहा। रैक के जबलपुर पहुंचते ही यात्री उत्साह से लबरेज हो गए।
जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली यह प्रसिद्ध और बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन 330 किलोमीटर का सफर मात्र 4 घंटे 40 मिनट में पूर्ण करेगी। इस ट्रेन की औसत स्पीड 71 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण सौगात के तौर पर जबलपुर से प्रारंभ होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस स्वचालित सेमी हाई स्पीड ट्रेन है।
सफर के दौरान लग्जरी अहसास
इस ट्रेन को मेक इन इंडिया के तहत पूरी तरह से स्वदेश में तैयार किया गया है। इस ट्रेन में दिव्यांगों के अनुकूल सीटों के हैंडल के ऊपर बेल अक्षरों में सीट संख्या दी गई है। प्रदेश के पर्यटन, शिक्षा और अर्थव्यवस्था में विकास को बढ़ावा देने के लिए यह ट्रेन बहुत ही उपयोगी के साथ ही सभी श्रेणियों में आरामदायक रीसाइक्लिंग सीट प्रदान की गई है। एग्जिकेटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है।

16 कोच की ट्रेन, गुरूवार छोड़ 6 दिन
यह ट्रेन 16 कोच की है और सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर बाकी 6 दिनों तक जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच संचालित होगी। ट्रायल रन करते हुए जब यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर पहुंची तो वहां मौजूद यात्री इसके लुक को अपने मोबाईल के कैमरे में कैद करने लगे। ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। बिना यात्रियों के रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर तक आई इस ट्रेन के चालक दल ने इस रेल खंड की सबसे सुपर और उच्च तकनीकी से पूर्ण आरामदायक, तीव्रतम ट्रेन बताया है।
2 मिनट 9 सेकंड में 160 किमी की स्पीड
यह ट्रेन मात्र 129 सैकेंड में ही 160 किलोमीटर की रफ़्तार से पटरी पर दौड़ सकती है। इसके आटोमेटिक स्लायडिंग डोर, एक्जीक्यूटिव क्लास में 180 डिग्री तक घूमने वाली सीट फुल एयरकंडीसन कोच, प्रत्येक कोच में यात्री सूचना प्रसारण की व्यवस्था,आरामदायक पुश बैक सीटे, इमरजेंसी लाईट, ट्रेन चालक और गार्ड के बीच संचार व्यवस्था तथा नए अत्याधुनिक शौचालय इस ट्रेन को यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाने हेतु स्थापित किये गए है।












Click it and Unblock the Notifications