Vande bharat express: टू इन वन तो नहीं भोपाल से जबलपुर-इंदौर की नई ट्रेन? चर्चा पूरी की थी, मिल रही आधी
Vande bharat express new train: मध्य प्रदेश में जबलपुर और इंदौर के यात्रियों को भोपाल तक नई नवेली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सुख अब मिलने जा रहा हैं। दोनों बड़े शहरों के बीच सीधी ट्रेन चलने के लगाए जा रहे कयासों में रेलवे ने बड़ा बदलाव भी किया हैं।
महीनों से चली आ रही इस कवायद को हाल ही में पीएम मोदी मोदी की बनी विजिट से और बल मिला। 27 जून को भोपाल आगमन के वक्त प्रधानमंत्री जबलपुर से सीधे इंदौर वंदे भारत की बजाय भोपाल तक दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
पश्चिम मध्य रेल जोन में चल रही तैयारियों के मुताबिक एक वंदे भारत अब जबलपुर से भोपाल रानी कमलापति स्टेशन तक और दूसरी वंदे भारत भोपाल रानी कमलापति स्टेशन से इंदौर तक चलेगी। एक तरह से जबलपुर और इंदौर दोनों शहरों के यात्रियों की फिफ्टी परसेंट उम्मीदें पूरी होने जा रही हैं।

रेल प्रशासन के द्वारा अभी दोनों ट्रेनों के संचालन का अधिकृत शेड्यूल तो जारी नहीं किया, लेकिन 27 जून को ट्रेने शुरू होंगी, यह तय हो गया हैं। पीएम मोदी ही इन ट्रेनों को रवाना करेंगे। इस तरह एमपी तीन वंदे भारत ट्रेन वाला स्टेट बन जाएगा।
राज्य में कुछ समय पहले सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन भोपाल से दिल्ली के बीच शुरू हो चुकी हैं, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। हालांकि पहली ट्रेन की सौगात जबलपुर-इंदौर को मिलना था, लेकिन राजधानी की ताकत ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया था।
जब मौका आया तो अब यात्रियों का सीधे इंदौर तक के सफ़र का सपना आधा ही पूरा होगा। एक तरह से जबलपुर के खाते की इस ट्रेन को दो हिस्सों में बांट दिया हैं। अघोषित तौर पर भोपाल से जबलपुर और इंदौर तक जिस ट्रेन को अलग-अलग दो ट्रेनों का नाम दिया जा रहा हैं, वह टू इन वन हैं। 16 कोच की बजाय आठ-आठ कोच के साथ ये ट्रेने संचालित होने की संभावना हैं। रेलवे इसके पीछे कई तकनीकी कारण बता रहा है, लेकिन जानकार कह रहे है कि एक बार फिर जबलपुर और इंदौर के नेताओं की नहीं चली।












Click it and Unblock the Notifications