Jabalpur News: मावे की तरह दिख रहे पैकेट खोले तो निकला गांजा, लग्जरी गाडियां बनी तस्करी का हथियार

जबलपुर, 28 अगस्त:आजकल लग्जरी कारों के जरिए धड़ल्ले से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। उसकी पैकिंग में भी बड़ी चालाकी दिखाई जा रही है, ताकि कोई भी उनके कारोबार के बारे में बाते न कर सकें। जबलपुर में पकड़ी गई एक कार से यही गोरखधंधा हो रहा था। कार की डिक्की से लगभग आधा क्विंटल गांजे की खेप बरामद हुई। जिसके पैकेट की पैकिंग ऐसी की गई, जिसे दूर से देखकर कोई यह समझे कि उसमें मावा है।

गांजा

जबलपुर में भेड़ाघाट पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए, जब एक स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की खोलने पर मावे जैसे दिखने वाले पैकेट में गांजा भरा मिला। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छेड़ी गांव के पास एक शख्स कार में गांजे की बड़ी खेप लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। घेराबंदी करते हुए जब उसको पकड़ा और कार की तलाशी ली। तो स्विफ्ट डिजाइर कार की डिक्की में ऊपर से मावे की तरह दिख रहे पैकेट मिले। किसी को शक न हो इसके लिए कार की डिक्की में मावे का एसेंस भी छिड़का गया था। लेकिन जब उसमें रखे पैकेट को खोला गया तो गांजा तस्करी का राज भी खुल गया। इस मामले में पुलिस ने कार चालक मोहम्मद ताहिर को गिरफ्तार किया है।

कार

करीब 10 लाख रुपए कीमत का आधा क्विंटल गांजा
पुलिस जांच में कार की डिक्की से 64 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इस आधा क्विंटल वजन के इस गांजे की कीमत लगभग दस लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी जबलपुर का ही रहने वाला है। पूछताछ में उसने गांजे की तस्करी करना कबूल किया है। इससे पहले भी मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के रूप में पकड़ा जा चुका है। आरोपी ने यह बड़ी खेप कहां से बुलाई थी और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल है, इस सिलसिले में पुलिस पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों उज्जैन के पास बिजली विभाग की गाड़ी में ट्रांसफार्मर के अंदर गांजा भरकर तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+