Jabalpur BJP नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का इस्तीफ़ा नामंजूर, प्रदेश संगठन ने सुनाया फैसला, दी और बड़ी जिम्मेदारी

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण को लेकर मचे बवाल में जबलपुर में भी घमासान हुआ। प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव के सामने बने हालात के मद्देनजर नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा देते हुए पत्र संगठन को भेज दिया था।

सोशल मीडिया पर भी जब नगर अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर एक गुट ने सवाल दागने शुरू किए तो प्रभात साहू बेहद आहत हुए। जिसके बाद उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा देना ही उचित समझा। लेकिन इस मामले में नया मोड तब आया, जब प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनके इस्तीफे मंजूर करने से इंकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि संगठन की बैठक में प्रभात के इस्तीफे का हल्ला मचा और मौजूदा चुनाव में इस घटनाक्रम के होने वाले असर को भी भांपा गया। वीडी शर्मा ने दो टूक कहा कि जबलपुर नगर अध्यक्ष की कमान प्रभात साहू ही संभालते रहेंगे। वो पार्टी के वरिष्ठ नेता है और सभी को एक जुट करने में कभी कसर नहीं छोड़ते।

Resignation-of-Jabalpur-BJP-president-Prabhat-Sahu

शर्मा ने प्रभात साहू का इस्तीफ़ा नामंजूर करते हुए उन्हें शहर की 4 सीटों पर जीत दिलाने की भी जिम्मेदारी दी। हालांकि प्रभात ने इस्तीफ़ा देते वक्त भी कहा था कि वह पद छोड़ रहे हैं। पार्टी नहीं। शिवराज सिंह चौहान के साथ वह अंतिम सांस तक हैं। बीजेपी उनकी जननी हैं।

आपको बता दें कि बीजेपी प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी होने के बाद जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अभिलाष पांडे को लेकर असंतोष भड़का था। पूर्व मंत्री शरद जैन अपने बेटे रोहित जैन के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे। उनके अलावा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष और तीन बार के पार्षद कमलेश अग्रवाल ने टिकट के लिए दावा ठोका था। कई और नेता भी टिकट की आस लगाए थे। लेकिन पार्टी की सूची जारी होने के बाद सभी की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उसी दिन संभागीय कार्यालय में चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव भी मौजूद थे। तभी अलग-अलग गुट में करीब एक सैकड़ा असंतुष्ट कार्यकार्ताओं ने दफ्तर में धावा बोल दिया। जमकर हंगामा किया और यादव के गनर की पिटाई भी कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+