'Police Sub Inspector फेसबुक वाला', जबलपुर में गर्लफ्रेंड ने जब बताया राज, तो उड़ गए पुलिस के भी होश

जबलपुर में फेसबुक पर फर्जी आईडी के जरिये खुद को सब इंस्पेक्टर बताने वाला ऐसा जालसाज पकड़ा गया है, जो लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर रुपये ऐंठता था। शादी के रिश्ते तक की बात में फर्जी मां-बाप भाई बनाकर लड़की के घर भेज

jabalpur crime news

Police Sub Inspector Facebook wala: कहानी फ़िल्मी तो नहीं, लेकिन उससे कम भी नहीं। फेसबुक पर पुलिस की नकली वर्दी में फोटो दिखाकर शख्स ने जबलपुर की लड़की को जिस ढंग से अपनी जालसाजी का शिकार बनाया, उसे आगे जब आप जानेंगे तो होश उड़ जायेंगे। कहने मजबूर होंगे कि ऐसा भी होता है?

Recommended Video

    'Police Sub Inspector फेसबुक वाला', जबलपुर में गर्लफ्रेंड ने जब बताया राज, तो उड़ गए पुलिस के भी होश

    मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली एक लड़की फेसबुक वाले ऐसे पुलिस सब इंस्पेक्टर का शिकार हुई। पुलिस की वर्दी में सिर्फ फोटो देखकर हुई दोस्ती के बाद लड़की ने तीन बार में 1 लाख 83 हजार रुपये अकाउंट से ट्रांसफर कर दिए। दोस्ती प्यार के मैसेज में बदलने लगी।

    facebook

    लड़की को अपने जाल में फंसाने का हुनर रखने वाले शख्स ने फेसबुक पर अमित सिंह राजपूत के नाम से आईडी बना रखी थी। फोन कॉल और मैसेज पर मोहब्बत रिश्ते में बदलने के लिए लड़की ने यह बात घर वालों को बताई। वो भी गदगद हुए कि घर बैठे सरकारी दामाद, वो भी पुलिस वाला मिल रहा है।

    police vardi

    उन्होंने बिना देर किए लड़की के जरिये फेसबुक पुलिस वाले अमित से कहा कि वह अपने घर वालों को रिश्ता पक्का करने भेजे। अमित ने भी हामी भर दी और 20 अप्रैल को पिता को भेजने की बात कही। तब तक लड़की के घर वालों के मन में ख़ुशी के लड्डू फूट रहे थे कि बस चट मंगनी पट ब्याह हो जाए।

    shadi

    रिश्ता पक्का करने की जब घड़ी करीब आई। खुद को अमित का पिता और दो शख्स सगा भाई बताते हुए पहुंचे। शादी की बात करते हुए लड़के के परिवार के बारे में लड़की के घर वालों ने कुछ सवाल किए। लेकिन उसमें मिले जबाव लड़की के घर वालों को हजम नहीं हुए। उन्हें शक हुआ कि उनके घर आए मेहमानों में कुछ गड़बड़झाला है। किसी तरह उनको विदा कर लड़की के घरवालों ने फेसबुक पुलिसवाले अमित सिंह को आने कहा।

    girlfriend told the secret in Jabalpur

    अमित पौने दो लाख रुपये एंठ चुका था। रकम एंठने की उसकी और तमन्ना थी। लड़की के कहने पर वह जबलपुर तो पहुंचा लेकिन उसने लड़की से अकेले मिलने की शर्त रखी। लड़के की बताई जगह पर जब लड़की पहुंची तो लड़का फेसबुक पुलिसवाले की फोटो से बिल्कुल था।

    farji police

    लड़की बोली तुम वो नहीं हो जिससे मेरी फेसबुक पर चैट होती है और फोन पर बात। लड़का बोला मैं सागर सिविल लाइन थाने में पदस्थ वही अमित सिंह हूं, जिससे तुम शादी करना चाहती हो। बस थोड़ी सी शक्ल बदल गई है।

    ghamapur thana jabalpur

    यही वो पल था जब लड़की को समझ आया कि वह जालसाजी का शिकार हो गई है। लड़की ने मौके से जब घर वालों को फोन लगाना शुरू किया तो 'फेसबुक पुलिसवाले' ने दौड़ लगा दी। जब पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई और छानबीन के बाद जब आरोपी दबोंचा गया तो पता चला कि वह फर्जी पुलिस वाला बड़ा ठग है।

    asp jabalpur

    शहर के संजीवनी नगर इलाके में एक किराये के मकान में रहता है और असली नाम भागीरथ चौधरी है। साइबर सेल की मदद से जब आरोपी घर पर दबिश दी गई तो पुलिस की नकली वर्दी, बैच, जूते और काफी सामान मिला। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने फेसबुक पर नकली आईडी और फोटो बनाकर ऐसी कितनी लड़कियों को ठगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+