Jabalpur News: ‘ऑमलेट युद्ध’ सगे भाइयों के बीच चला गर्म तवा, दनादन हमले में एक भाई घायल, जबलपुर पुलिस भी हैरान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो भाइयों के बीच खाना-खाने के वक्त अजीबों गरीब विवाद हुआ। ऑमलेट न बनाने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर गर्म तवा से हमला कर दिया।

Omelette war: एमपी के जबलपुर में ऑमलेट को लेकर दो भाइयों में इतना विवाद बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई पर गर्म तवा से हमला कर दिया। दो भाइयों के बीच ऑमलेट का संग्राम पुलिस थाने तक पहुंच गया। घटना के बाद हमलावर भाई गायब हो गया, जबकि दूसरे भाई को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अब इस केस की जांच शुरू कर दी है।

सगे भाइयों के बीच अजीबों-गरीब यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में सामने आया। शहर के रांझी इलाके में रहने वाले दो भाई अभय दास और विजय दास गुप्ता के बीच झगड़ा हुआ। जिसकी जड़ कोई दौलत संपत्ति नहीं थी, बल्कि ऑमलेट रहा। रांझी थाना प्रभारी सहदेवराम साहू के मुताबिक अभय रात को घर पर खाना खाने रोटी गर्म कर रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई विकास कही से घूमता हुआ, घर पहुंचा। ऑमलेट खाने का उसका मन किया तो वह भी किचिन में पहुंच गया। जहां वह अपने लिए ऑमलेट बनाने लगा। तभी घर में पहले से रखा खाना गर्म करके खा रहे छोटे भाई अभय ने अपने लिए भी ऑमलेट बनाने की डिमांड कर दी। विकास ने इस बात का विरोध किया, तो दोनों आपस में उलझ गए।
ऑमलेट को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौच इतनी बढ़ी कि किचिन में बन रहे ऑमलेट के गर्म तवा से विकास ने अभय पर हमला कर दिया। पीठ पर हुए दना-दन हमले में छोटा भाई बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर भाई फरार हो गया। जख्मी हालत में अभय ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों शराब पीने के आदी है। घटना के वक्त भी विकास शराब पिए हुआ था। घायल अभय को इलाज के लिए गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भेजा गया, जहां अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications