Jabalpur News: निर्वाचन संबंधी तैयारियों में जुटने लगे अधिकारी, जबलपुर में हुआ EVM यूजर एक्सपटेंस टेस्ट
एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए भले ही अभी वक्त हो, लेकिन कई जिलों में प्रशासनिक तैयारी नजर आने लगी हैं। जबलपुर में EVM यूजर एक्सपटेंस टेस्ट हुआ। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के सदस्य भी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने की संभावना हैं। इसके मद्देनजर निर्वाचन संबंधी तैयारियां भी चल रही हैं। आयोग के निर्देशानुसार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का यूजर एक्सपटेंस टेस्ट भी कराया जा रहा हैं। जबलपुर में एम-3 मॉडल की नई मशीनों का टेस्ट शुरू हुआ।

इस साल के अंत में एमपी में भी विधानसभा चुनाव संभावित है। निर्वाचन प्रक्रिया के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर कई तैयारियां करना होता हैं। इसी काम में शासकीय अमला जुट गया हैं। आयोग के नियम और निर्देशों का अभी से पालन किया जा रहा है। जबलपुर में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बैंगलुरू से एम-3 मॉडल की नई इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीनें मिली हैं। 13 मार्च से इन वोटिंग मशीनों का यूजर एक्सपटेंस टेस्ट शुरू हो गया। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि नयागांव रामपुर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस पहुंचे, जहां विशेषज्ञों ने यूजर एक्सपटेंस टेस्ट की कार्यवाही की।
इस कार्य के लिए 120 अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किए गए थे। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस मौके पर उपस्थित होने पहले से ही सूचित कर दिया गया था। नई मशीन के बारे में भी अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को जानकारी दी। उसे ऑपरेटिंग सिस्टम के तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया गया। टेस्ट के बाद वोटिंग मशीनों को सुरक्षित जमा कर दिया गया हैं। वहीं निर्वाचन संबंधी अन्य तैयारियों में भी लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications