Jabalpur News: चुनावी चुनौतियों के बीच नवागत कलेक्टर सौरव सुमन ने जबलपुर की संभाली कमान

२०११ बैच के आईएएस अधिकारी सौरव कुमार सुमन के कंधों पर अब जबलपुर जिले की कमान है। बुधवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। जबलपुर से पहले वह इसी संभाग में छिंदवाड़ा कलेक्टर थे। यहां कुर्सी संभालते ही उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए कि वह गुड गवर्नेंस की अवधारणा पर काम करने और कराने पर भरोसा रखते है। हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उनकी जबलपुर में जिम्मेदारियां कई चुनौतियों से भरी रहेंगी।

jabalpur

प्रशिक्षु के तौर पर 2012 में जबलपुर में सहायक कलेक्टर रहे सौरव कुमार सुमन अब इसी शहर के कलेक्टर बनाए गए है। दो दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने १६ प्रशासनिक अफसरों की तबादला सूची जारी की थी। जिसमें जबलपुर और छिंदवाड़ा कलेक्टर के नाम भी शामिल थे। जबलपुर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. का स्थान्तरण इंदौर किया गया है। उनकी जगह छिंदवाड़ा कलेक्टर को भेजा गया। बुधवार को पदभार ग्रहण करते हुए नवागत कलेक्टर सौरव कुमार सुमन बोले कि किसी भी शहर की पारदर्शी और समुचित प्रशासनिक व्यवस्था के लिए गुड गवर्नेंस की कार्यशैली जरुरी है। वे इसी पर ज्यादा भरोसा करते है। हालाँकि प्रशिक्षु रहते हुए वह इस शहर से परिचित है। लेकिन अब पूरे जिले की सभी जिम्मेदारियां है।

collector

पूर्व कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने अपने कार्यशैली से शहर की जनता के बीच अपनी अलग तरह पहचान बनाई। दक्षिण प्रांत से वास्ता रखने के बावजूद हर वर्ग के बीच उनकी पारदर्शी कार्यशैली चर्चा में रही है। वही अब आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों के बीच सौरव कुमार सुमन की आमद अलग तरह का अनुभव होगा। राजनीतिक दलों से जुड़े स्थानीय नेताओं के बीच सामंजस्य बैठना और फिर प्रशासनिक कार्य चुनौतियों से भरा होगा। पहले दिन नवागत कलेक्टर ने अपर कलेक्टर से जिले के वर्तमान कामकाज के बारे में जानकारी ली। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी उनसे मुलाकात की। जल्द ही वह सभी विभाग प्रमुखों की बैठक करने वाले है।

ये भी पढ़े -MP IAS Transfer : एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, ढाई दर्जन कलेक्टर, कमिश्नर, अपर कलेक्टरों का तबादला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+