MP Nikay Chunav 2022: शिवराज और कमलनाथ ने भरी हुंकार, जबलपुर में रोड-शो के जरिए शक्ति-प्रदर्शन
नगरीय निकाय चुनाव मैदान में उतरे भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए गुरुवार का दिन ख़ास रहा। अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मेगा रोड-शो हुआ। MP Nikay Chunav 2022: Shivraj and Kamal Nath filled the slogan
जबलपुर, 30 जून: मप्र के निकाय चुनाव (MP Nikay Chunav) में बीजेपी-कांग्रेस दोनों पार्टी के दिग्गज अपने प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं। गुरूवार को जबलपुर में बीजेपी के पक्ष सीएम शिवराज सिंह चौहान, तो कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रोड-शो किया। इसी बहाने दोनों ही पार्टियों का शक्ति-प्रदर्शन भी देखने को मिला। शिवराज और कमलनाथ अपने-अपने रोड-शो में एक दूसरे पर गरजते नजर आए।

नर्मदा पूजन फिर रोड-शो पर निकले कमलनाथ
नगरीय निकाय चुनाव मैदान में उतरे भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए गुरुवार का दिन ख़ास रहा। अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मेगा रोड-शो हुआ। कांग्रेस के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नर्मदा पूजन-अर्चन कर रोड-शो की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की ओर से महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट की अपील की। पब्लिक के बीच कमलनाथ ने दावा किया कि यदि उनकी पार्टी की नगर सत्ता रही, तो जबलपुर को महानगर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बीजेपी पर प्रहार करते हुए कमलनाथ बोले कि शहर विकास के नाम पर आने वाली राशि से अब तक रहे यहाँ बीजेपी के महापौरों ने सिर्फ अपना विकास किया हैं।

जो घर पर बैठे हैं, वो विरोधी
मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ बोले कि कांग्रेस के अनेक नेता प्रचार अभियान पर नहीं निकल रहे हैं। इसे लेकर कमल नाथ ने सभी नेताओं से कहा कि वो घरों से बाहर निकलें, जो प्रचार के लिए बाहर नहीं निकलेंगे उनके लिए माना जाएगा कि वो विरोध कर रहे हैं। इसलिए जब फसल कटेगी तो हिसाब सबका हो जाएगा। उन्होंने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी निशाना और कहा कि मौजूदा सीएम के पास कोई विजन नहीं है, वो सिर्फ टेलीविजन के सहारे विकास करना चाहते हैं।

22 किमी. रोड-शो पर निकले सीएम शिवराज
दिन में कमलनाथ के रोड-शो के बाद शाम के वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा से महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांगे। सीएम ने शहर की पूर्व, उत्तर और पश्चिम विधानसभाओं में रोड शो किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि विकास की कड़ी में उनकी पार्टी की नगर सत्ता आने वाले 5 सालों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। शिवराज ने जीत के लिए हुंकार भरते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ के 15 महीने के राज में हुए विकास कार्यों को भी कोसा। सीएम बोले शहर विकास की कड़ी में इस बार भी भाजपा का बटन दबाकर एक माला और पिरोई जाए।

बीजेपी में भी एक्शन प्लान तैयार
कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सभी निकायों की वर्चुअल मॉनिटरिंग कर रहे हैं। निकाय चुनाव को लेकर शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों की वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने बैठक के जरिए यह संकेत भी दे दिए कि आने वाले वक्त में उनका राजनीतिक भविष्य मौजूदा निकाय चुनाव के नतीजे ही तय करेंगे। शर्मा ने स्पष्ट किया कि सभी 16 नगर निगम में जीत से कम कुछ भी मंजूर नही। सभी से जी जान से जुटने की अपील भी की।
ये भी पढ़े-मेयर की चेयर: एक रुपये में हवा नहीं, महापौर मिलेगा, VIP की जगह होगी प्लास्टिक कुर्सी
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications