MP assembly election 2023: गतिशील जबलपुर की तरह पश्चिम विधानसभा बनेगी गतिमान, भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह वादा
MP assembly election: एमपी के जबलपुर में पश्चिम क्षेत्र में आज भी ट्रैफिक की समस्या है। अनेक रास्ते और चौराहे ऐसे हैं जहां दिन के विभिन्न समय, ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती है। हमने यातायात की इस संपूर्ण स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया है। अनेक विशेषज्ञों की राय ली है।
इन सब की मदद से, हमने जबलपुर पश्चिम के लिए "इंटिग्रेटेड ट्रैफिक प्लान" (समन्वित यातायात की योजना) बनाया है। और अगले तीन वर्षों में, जबलपुर पश्चिम को 'गतिशील पश्चिम' बनाने का हमारा दृढ़ संकल्प है, यह बात पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी राकेश सिंह ने रानी दुर्गावती वार्ड के जनसंपर्क के दौरान कही।

सिंह ने कहा वर्ष 2014 से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भाजपा की सरकार आने के बाद, जबलपुर के विकास की अनेक परियोजनायें स्वीकृत होती गई और तेज गति से पूर्णता की ओर बढ़ने लगी। चौराहों का विकास हुआ, पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर अपने जबलपुर में बनने लगा, शहर से ग्वारीघाट तक रोप-वे स्वीकृत हुआ। हमारा जबलपुर महानगर गतिमान बनने लगा और जिस तरह जबलपुर गतिमान बना है उसी तरह पश्चिम विधानसभा भी गतिशील बनेगी।
राकेश सिंह ने रानी दुर्गावती वार्ड के दुर्गा मंदिर छोटी बजरिया से जनसंपर्क प्रारंभ किया यहाँ से सिंगड़ाना मोहल्ला, रिलायंस पेट्रोल,देवी नगर आजाद नगर लड़िया मोहल्ला लाडिया मोहल्ला जिंदाई तलैया फूलबड़ी राधा कुंड सदाशिव नगर से देवताल हितकारिणी में जनसंपर्क किया।












Click it and Unblock the Notifications