Ladli Bahna Yojna: सीएम शिवराज की योजना की हर जगह चर्चा, महिलाओं को बताई जा रही आवेदन की प्रक्रिया
मध्य प्रदेश में इन दिनों हर तरफ सीएम की लाड़ली बहना योजना की चर्चा हैं। शहर हो या फिर गांव, महिलाओं को सरलता से आवेदन भरने और उसके लाभ के बारे में बताया जा रहा हैं।

Ladli Bahna Yojna: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बेहद महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना की हर तरफ चर्चा हैं। योजना के मुताबिक आवेदक महिलाओं में गजब का उत्साह है। सीएम के निर्देश के बाद गांव-गांव में अधिकारी पहुंच रहे हैं और योजना की बारीकियों से लोगों को रु-बरु करा रहे हैं। जबलपुर में जिला पंचायत सीईओ पनागर जनपद पंचायत पहुंची। जहां आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्म दिवस पर लाड़ली बहना योजना लॉन्च की हैं। जिसके आवेदन भरने की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। उससे पहले इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को जागरूक किया जा रहा हैं। पात्रता की श्रेणी में आने वाली कोई भी महिला योजना से वंचित न रहे, इसके लिए अधिकारियों की टीम ग्रामीण इलाकों में भी दौरा कर रही हैं। जबलपुर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना जनपद पंचायत पनागर के ग्राम बम्हनौदा पहुंची। जहां महिलाओं को योजना की विस्तार से जानकारी दी।

डॉ सिडाना ने योजना के तहत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया उपस्थित महिलाओं को समझाई। साथ ही अपने समक्ष कुछ महिलाओं की ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी सम्पन्न कराई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बाद में पनागर में जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षको को भी फॉर्म भरने की बारीकियां बताई। सीएम के निर्देश के तहत महिलाओं के आवेदन पत्र भरने से लेकर, जिनके खाते नहीं है उनके बैंक खाते खुलवाने, बैंक खाते को आधार से लिंक करने, ई-केवायसी और खाते को डीबीटी इनेबल्ड कराने की समूची प्रक्रिया तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आवेदन प्रक्रिया को सरलीकृत ढंग से भरवाने जरुरी इंतजाम रहेंगे। शहर हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र की महिला, उन्हें कही भी भटकना नहीं पड़ेगा। यह जानकर महिलाएं भी बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications