Jabalpur News: पति के जख्म की सर्जरी सुनकर आगबबूला हुई महिला, कर दी लेडी डॉक्टर की धुनाई
एमपी के जबलपुर में जिला अस्पताल में अजीबों गरीब मारपीट की घटना हुई। पति के जख्म की सर्जरी का सुनकर पत्नी भड़क गई और उसने लेडी डॉक्टर की धुनाई कर दी। पुलिस ने हमलावार महिला को अरेस्ट कर लिया है।

Jabalpur Woman furious:सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच इलाज न मिलने को लेकर कई विवाद देखे होंगे। लेकिन मप्र के जबलपुर में जिला अस्पताल में एक लेडी डॉक्टर इस लिए पिट गई, क्योकि उसने एक महिला को उसके पति के जख्म की सर्जरी करने की बात कह दी। फिर क्या था..दो महिलाओं ने डॉक्टर पर दनादन थप्पड़ जड़ दिए।

मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर के जिला अस्पताल का है। जहां रानी विश्वकर्मा नाम की महिला अपने पति का इलाज कराने पहुंची थी। पति को शरीर में जख्म था, जिसका वह उपचार चाह रही थी। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. आकांक्षा चौधरी से हुई। परीक्षण के बाद डॉ. आकांक्षा ने रानी विश्वकर्मा को सर्जरी करवाने की सलाह क्या दी कि महिला ने उस पर दनादन थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिए। रानी विश्वकर्मा के साथ आई अन्य एक महिला ने भी लेडी डॉक्टर पर हमला किया। जमकर हाथ मरोड़ दिया और गला पकड़ लिया। किसी तरह जान डॉ. आकांक्षा वहां से जान बचाकर भागी।

इस घटना के बाद वहां हॉस्पिटल का अन्य स्टाफ पहुंच गया और हमलावर महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। हमले का शिकार हुई डॉ. आकांक्षा का कहना है कि वह कुछ समझ ही नहीं पाई कि महिला ने उस पर हमला क्यों किया? अस्पताल के अन्य डॉक्टर इस घटना से आहत है। उनका कहना है कि तीन दिन पहले जिले के सिहोरा अस्पताल में पूर्व बीजेपी विधायक के बेटे ने एक डॉक्टर को धमकी दी और उनके साथ अभद्रता की। इससे पहले भी अस्पताल के स्टाफ के मरीज या उनके परिजनों द्वारा मारपीट की घटना सामने आ चुकी है। उसके बाबजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे है। हालाँकि चिकित्सकों की शिकायत के बाद ओमती पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।













Click it and Unblock the Notifications