Jabalpur News: रात को चाकू लेकर पांचवी मंजिल पर पहुंचा स्टूडेंट, सुबह बिल्डिंग की पार्किंग में मिली लाश
एमपी के जबलपुर में इंग्लिश मीडियम के एक स्टूडेंट की रहस्मयी परिस्थितियों में जान चली गई। अपनी मौसी के घर में रहकर 11वीं क्लास की पढ़ाई करने वाला अंकित सिंह चौहान नाम का छात्र रात को किचिन का चाकू और गाड़ी लेकर अपार्टमेंट की छत पर पहुंचा था। अगली सुबह पार्किंग वाली जगह पर उसका शव पड़ा मिला। शुरूआती जांच में पुलिस पांचवीं मंजिल से गिरने की वजह से अंकित की मौत होने का अनुमान लगा रही है। वहीं अपार्टमेंट में लगे CCTV फुटेज भी बरामद किए गए है।

जबलपुर गोराबाजार इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई, जब दत्त टाउनशिप में 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्र की लाश पार्किंग पोर्च में पड़ी मिली। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी। जिसके बाद मृतक छात्र की शिनाख्त पहली मंजिल में मौसी के पास रहकर पढ़ाई कर रहे अंकित चौहान के रूप में हुई। मृतक के माता-पिता शहर के ही तिलहरी इलाके में रहते है। जब उनकी भी इस घटना की सूचना मिली, तो अंकित की मौत का उन्हें भरोसा नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो अपार्टमेंट पांचवीं मंजिल पर छत है। जहां किचिन का चाक़ू और गाड़ी की चाबी मिली।
प्रारंभिक जांच में पुलिस छत से गिरने की वजह से अंकित की मौत होने का अनुमान लगा रही है। मृतक की पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा अंकित जिस फ्लेट में मौसी के साथ रहता था, वहां और अपार्टमेंट के आसपास के CCTV फुटेज बरामद किए है। जिसमें आधी रात वह छत पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। परिजन भी हैरान कि अंकित यदि छत पर पहुंचा तो गिरा कैसे? उसके दोस्तों और परिजनों के भी पुलिस बयान दर्ज कर रही है। मामले की हकीकत का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगा। वहीं अंकित के माता-पिता बेटे की मौत को लेकर गहरे सदमें में हैं।












Click it and Unblock the Notifications