Jabalpur News: फिर गरजा माफियाओं के ठिकानों पर बुलडोजर, करोड़ों की जमीन हुई कब्ज़ा मुक्त

एमपी के जबलपुर में सरकारी स्कूल के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर माफियाओं ने गोदाम बना रखे थे। प्रशासन ने सख्ती दिखाई और करोड़ों की जमीन कब्ज़ा मुक्त कराई।

jabalpur

Jabalpur School land encroachment:एमपी में माफियाओं के खिलाफ एक्शन जारी हैं। जबलपुर में सरकारी जमीन पर कब्ज़ा जमाए बैठे दबंगों के ठिकानों पर बुलडोजर गरज रहा है। बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। लगभग 5 करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीनों को कब्ज़ा मुक्त कराया। इस दौरान कुछ जगहों पर कब्जाधारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कार्रवाई में खलल डालने वालों से भी सख्ती से निपटा।

jabalpur

मप्र में साल गुजरते-गुजरते भी गुंडे बदमाशों, भू-माफियाओं की हर तरह से कमर तोड़ी जा रही है। बुधवार को जबलपुर में अलग-अलग इलाकों में कुख्यात बदमाशों के ठिकानों पर बुलडोजर गरजा। जहां अपराधियों ने कब्ज़ा कर रखा था या शासकीय जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। अधारताल इलाके में ऐसे ही एक कुख्यात अपराधी अभय कनौजिया के ठिकाने पर बुलडोजर के साथ प्रशासन पहुंचा। जहां कब्ज़ा कर बनाए गए मकान किराए पर दे रखे थे। तहसीलदार, एडिशनल एसपी और पुलिस बल की मौजूदगी में 3 हजार वर्ग फुट की बेशकीमती जगह खाली कराई गई। अवैध निर्माण को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया।

kabja

इसी तरह करीब 15 गंभीर अपराधों में लिप्त राहुल कहार ने लगभग हजार वर्ग फुट शासकीय जगह पर कब्ज़ा कर रख था। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की सबसे बड़ी कार्यवाही कबाड़ी अब्दुल लतीफ के अवैध कब्जे से मिल्क स्कीम के पीछे हुई। लगभग तीन करोड़ रुपये कीमत की करीब 10 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया । अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में बताया गया कि शासकीय भूमि सीएम राइज स्कूल को आबंटित की गई है । माफिया कबाड़ी अब्दुल लतीफ ने इस जमीन के चारों ओर दीवार बना ली थी और टीन शेड डाल कर इसका उपयोग कबाड़ के भंडारण में किया जाता था। प्रशासन की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+