Jabalpur News: फार्मा संचालक के ठिकाने पर पुलिस की रेड, जबलपुर में नशीले इंजेक्शन का जखीरा बरामद, दो अरेस्ट

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में फार्मा दुकानों की आड़ नशे के इंजेक्शनों का जमकर अवैध धंधा चल रहा हैं। इसका खुलासा एक फार्मा संचालक के ठिकाने पर पुलिस छापे से हुआ। मौके से लगभग 8 लाख रुपये कीमत के नशे के इंजेक्शन का जखीरा बरामद हुआ।

एसपी तुषारकांत विधार्थी ने बताया कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। लुक-छिपकर अवैध कारोबार करने वाले लोगों की धरपकड़ जारी हैं। इसी कड़ी में गोपालबाग क्षेत्र में एक शख्स को रंगे हाथ इंजेक्शन बेचते हुए दबोचा गया था।

गिरफ्तार युवक से पूछताछ हुई तो पता चला कि एमएन फार्मा का संचालक नीरज परियानी शहर में बड़े स्तर पर नशे के इंजेक्शनों का कारोबार कर रहा हैं। उसे नीरज ने इंजेक्शन सप्लाई करने नौकरी पर रखा हैं। आरोपी की निशानदेही पर बड़ी ओमती मनी प्लाजा स्थित नीरज के गोदाम पर छापा मारा गया।

jabalpur-police-raid-on-pharma-operators-hideout

जहां गत्ते के कार्टन में बड़ी तादात में नशे के इंजेक्शन भरे मिले। ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाया गया। बरामद इंजेक्शनों की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही हैं। आरोपी नीरज परियानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उससे बरामद इंजेक्शनों की खरीदी के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस धंधे में लिप्त नीरज जैसे लोग किराये के मकान को अपना ठिकाना बनाकर पूरा गिरोह संचालित कर रहे हैं। पुलिस मकान मालिक से किरायेदारी का अनुबंध और थाने में दी जाने वाली जानकारी की भी पड़ताल कर रही हैं। एसपी का कहना है कि किसी भी किराएदार को रखते वक्त संबंधित थाने में भी जानकारी देना अनिवार्य हैं। यदि यह प्रक्रिया नहीं अपनाई गई होगी तो मकान मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज होगा। गोहलपुर, ग्वारीघाट, गढ़ा क्षेत्रों में भी पहले कई आरोपी पकड़े गए हैं। मुख्य सरगना कौन है और कहां का रहने वाला है, इस बारे भी जांच जारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+