Jabalpur news: बेस्ट राज्य दिव्यांगता आयुक्त अवार्ड हेतु जबलपुर के संदीप रजक का चयन, राष्ट्रपति करेंगी सम्मान

Jabalpur news: सर्वश्रेष्ठ राज्य दिव्यांगता आयुक्त अवार्ड हेतु मध्य प्रदेश के आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक को चुना गया है। जबलपुर के रहने वाले संदीप ने लगातार दूसरी बार आयुक्त की जिम्मेदारी संभालते आ रहे है। पद पर रहते हुए दिव्यांगजन की जिंदगी खुशहाल बनाने उन्होंने कई अभिनव कार्यक्रम भी चलाए।

प्रदेश में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, दिव्यांगजनो हेतु शिक्षण, पुनर्वास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल, बाधा रहित वातावरण के साथ ही यूडीआईडी कार्ड बनाने में देश में सबसे बेहतर कार्य किया गया है।

Jabalpur-Sandeep-Rajak-selected-for-Disability-Award

रजक द्वारा निरंतर जिला स्तर पर चलित न्यायालय, एडवोकेसी बैठकों के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर श्री रजक को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है। इसके साथ ही मप्र राज्य को सुगम्य भारत अभियान के कार्यान्वयन के लिए भी राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+