Jabalpur News: जबलपुर के प्रशांत सिंह फिर बने महाधिवक्ता, सीएम डॉ. मोहन यादव सरकार ने की नियुक्ति, आदेश जारी
Jabalpur News: मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर के सीनियर एडवोकेट प्रशांत सिंह को एक बार फिर महाधिवक्ता पद पर नियुक्त किया हैं। विधि और विधायी कार्य विभाग के सचिव उमेश पांडव ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।
शिवराज सरकार के कार्यकाल में भी प्रशांत सिंह को महाधिवक्ता बनाया गया था। प्रशांत सिंह आरएसएस से भी जुड़े रहे। कई पद पेर रहे। कानून के क्षेत्र में गहरी पैठ रखने वाले प्रशांत सिंह के नाम पर कई वजहों से मुहर लगी।

प्रशांत सिंह ने 1992 में पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह के मार्गदर्शन में वकालत की शुरुआत की थी। प्रशांत सिंह ने 1996 से स्वतंत्र वकालत का आगाज किया था। आगे चलकर अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाए गए। उन्होंने बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संकल्प महाशिविर की जिम्मेदारी निभाने के कारण इस पद से इस्तीफा दे दिया था। विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाने की के कारण प्रशांत सिंह को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाकोशल प्रांत के संघ चालक का पद दिया गया था।
प्रशांत सिंह को पूर्व में 13 अक्टूबर, 2021 को मध्यप्रदेश का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व वे अतिरिक्त महाधिवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। अब एक बार फिर भाजपा सरकार ने प्रशांत सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया है। वे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट में भी राज्य सरकार की ओर से सभी मामलों में पैरवी करेंगे। चर्चा है कि जल्द ही राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता और सरकारी वकीलों के नाम का भी ऐलान कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications