Jabalpur News: प्लास्टिक आइटम का गोदाम मिनटों में बन गया आग का गोला, अग्निकांड से मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर अग्निकांड बढ़ते जा रहे है। अब शहर में प्लास्टिक आइटम के एक गोदाम में अग्निकांड हुआ। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की कई ट्रिप गाड़ियां पहुंची तब कहीं जाकर भीषण आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन काफी नुकसान होना बताया जा रहा हैं।

ओमती थाना पुलिस के मुताबिक घटना झूलेलाल मंदिर के नजदीक हुई। इस क्षेत्र में और कई प्लास्टिक आइटम की दुकाने और गोदाम हैं। जिस दुकान में आग लगी, उसके गोदाम में रखा लाखों रुपए का माल जल गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग के करीब 10 से ज्यादा वाहन पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

Jabalpur-news-fire-incident-in-plastic-shop

बताया जा रहा है कि अचानक हुई शार्ट सर्किट के कारण पहले दुकान और फिर गोदाम में आग लगी, और फिर धीरे-धीरे चारों तरफ फैल गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही ओमती थाना पुलिस का अमला मौके पर पहुंचकर भीड़ को कंट्रोल करने में जुटा रहा।

मंदिर के पास कृष्णा टॉय की गोदाम है। आग लगने के बाद जब तक दुकान संचालक कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से बढ़ते हुए दुकान के बाद गोदाम तक पहुंच गई। दुकान के बाद गोदाम को भी जला दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय निवासी यश ने बताया कि शाम को दुकान के पास से कुछ लोगों ने धुँआ निकलते देखा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

आग लगे दो घंटे से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन आग अभी भी लगी हुई है। जिस जगह आग लगी है। वह रिहायसी और सकरा एरिया है। इस वजह से आग बुझाने में परेशानी जा रहीं है। दमकल विभाग के मुताबिक दुकान-गोदाम में आग लगने से अभी तक कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी अभी मिल पाई है। क्योंकि आग पूरी तरह से बुझी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+