Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur News: 50 लाख का पी गए पानी, चुनावी खर्चे उड़ा रहा होश, जबलपुर नगर निगम को चाहिए 5.30 करोड़

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए। नतीजों के बाद नई सरकार बन गई। सरकारी विभाग भी दम खम से वोटिंग और रिजल्ट के काम में जुटे रहे। अब बारी खर्चे का हिसाब-किताब करने की आ गई। तो अलग-अलग विभागों का बहीखाता खुल गया हैं।

अकेले जबलपुर नगर निगम की बात करें तो उसका करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये का बिल बना हैं। इसकी फाइल जिला निर्वाचन दफ्तर भी पहुंच गई हैं। निगम प्रशासन ने नोट शीट के साथ खर्चा के भुगतान का आग्रह किया हैं।

नगर निगम के अपर आयुक्त ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी को चिट्ठी लिखकर अलग-अलग खर्चों का ब्यौरा दिया हैं। जिसमें पोलिंग बूथों में रंग-रोगन, रेम्प निर्माण, मरम्मत, सड़क, निर्माण, प्रकाश व्यस्था, वाहन व्यस्था, श्रमिक, टेंट जैसी व्यवस्था शामिल हैं। हर खर्चे के बिल भी दिए गए हैं। जिसमें पीने के पानी में हुए खर्च का भी जिक्र हैं।

Jabalpur-News-drinking-Water-worth-Rs-50-lakhs-consumed

निगमायुक्त स्वप्निल वानखेड़े का कहना है कि नियम मुताबिक समस्त भुगतान संबंधी बिल के साथ फाइल सौंप दी गई हैं। अधिकारी निर्वाचन कार्यालय के संपर्क में हैं। उधर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आए लगभग 17 दिन गुजर गए। आजकल सब ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम हैं। निगम का खजाना पहले से ही खाली हैं, प्रशासन को चाहिए कि वह निगम के हिस्से का भुगतान जल्द करवाए।

50 लाख का पी गए पानी
गजब की बात यह है कि नगर निगम ने अपने हिस्से का खर्च की जो फाइल भेजी है, उसमें पानी का खर्च सुनकर हर कोई चौंक रहा है। सुहागी जोन क्रमांक 15 के अंतर्गत जो व्यवस्थाएं हुई, उसमें 50 लाख रुपये पेयजल व्यवस्था का जुड़ा हैं। इतनी ही राशि वाहन व्यवस्था में खर्च की गई। इस तरह यदि बाकी जोन के खर्च का अंदाजा लगाया जा सकता हैं। यह खबर जानकार हर कोई हैरान है और तरह तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहा हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+