Jabalpur News: बिशप पीसी सिंह के साथ अब उसका बेटा पियूष पॉल सिंह भी खाएंगा जेल की हवा, EOW ने किया अरेस्ट

(Jabalpur News) करोड़ों रुपए के चर्च लेंड स्केम और फर्जीवाड़े के संगीन आरोपों में जेल की हवा खा रहे बिशप पीसी सिंह के बेटे को भी EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। बिशप मामले में अब तक की हुई जांच से जुटाए गए सबूतों के आधार पर पीयूष पॉल सिंह को अरेस्ट किया गया। आपको बता दें कि बिशप ने जो नया स्कूल खोला था, उसका प्रिंसिपल बेटा ही था। साथ ही फर्जीवाड़े से जुड़े कई दस्तावेजों में पियूष की सहभागिता का आरोप है।

Bishop

पूर्व बिशप पीसी सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी गैंग के लोग पकड़े जा रहे है । दो दिन पहले बिशप के ख़ास राजदार सुरेश जैकब गिरफ्तार होकर जेल पहुंचा। अब बिशप के बेटे पियूष पॉल सिंह को EOW ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि करोड़ों के फर्जीवाड़े में पिता के साथ उसके बेटे की भी बराबर की भूमिका रही है। इस सिलसिले में जांच के दौरान ईओडब्ल्यू टीम ने कई साक्ष्य जुटाए है, जिसकी गहराई से विवेचना की गई । आपको बता दे कि बिशप ने खुद का जिरोहा नाम का जो ट्रस्ट बनाया था, उसमें उसकी पत्नी, बेटी और बेटा भी ट्रस्टी थे । ट्रस्ट के खातों में फर्जी नामों से करोड़ों रुपए की राशि ट्रांसफर होने का जांच टीम ने दावा भी किया था।

बिशप

स्कूलों में पियूष की भूमिका
बिशप पीसी सिंह के घर जब EOW ने रेड की थी । तब नकदी, गोल्ड समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए थे । साथ ही आठ लग्जरी गाड़ियों का भी पता चला था । जिसमें से कई गाड़ियां पियूष के नाम रजिस्टर्ड है । इतना ही नहीं, बिशप के अपने स्कूल में पियूष ही डायरेक्टर और प्रिंसिपल नियुक्त रहा । कई जमीनों के दस्तावेजों में पिता के साथ उसके बेटे का भी नाम दर्ज है । जांच टीम ईओडब्ल्यू के एसपी देवेन्द्र राजपूत का कहना है कि बिशप के हर गोरखधंधे में लगभग उसका बेटा भी बराबर का हिस्सेदार रहा । ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आगे की जांच में बिशप के परिवार के और भी लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है । वही बेटे की गिरफ्तारी होने से बिशप के बाकी सहयोगियों में हड़कंप मच गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+