शिक्षिका ने प्रताड़ित किया तो छात्रा ने लगा दी छत से छलांग, दोनों पैर टूटे

Jabalpur News, जबलपुर। जबलपुर के सिविल लाइन स्थित लेनार्ड हाई स्कूल की एक छात्रा ने बुधवार को छत से छलांग लगा दी। छात्रा के परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। छत से कूदने वाली छात्रा का नाम छाया भिरानी है। वह आठवीं कक्षा में अध्ययनरत है।

Jabalpur 8th class Girl Jumped from School Roof

मामले के अनुसार छत से कूदने के बाद गंभीर हालत में छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना से छात्रा के दोनों पैर फैक्चर हो गए हैं। छात्रा के परिजन उसे नागपुर ले जाने की बात कह रहे हैं। घटना के संबंध में छात्रा के पिता राजेश भिरानी व अन्य परिजनों का आरोप है कि कक्षा की शिक्षिका द्वारा उसे स्कूल में देरी से आने पर बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस कारण बच्ची ने इस प्रकार का आत्मघाती कदम उठाया है।

इधर, स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका का बचाव करते हुए कहा कि शिक्षिका पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो गलत हैं। बच्ची को छत पर जाने के लिए मना किया गया था, लेकिन बच्ची नहीं मानी। बता दें कि जिस स्कूल की छत से छात्रा ने छलांग लगाई वो भारतीय जनता पार्टी की मनोनीत विधायक एलबी लोबो का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+