Jabalpur News: जबलपुर में लूट के लिए बदमाशों ने चलती कार में मारा पत्थर, रिटायर्ड नर्स की हुई मौत
Jabalpur News: जबलपुर से लूट की वारदात की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बदमाशों ने लूटने के लिए कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर द्वारा कार नहीं रोकने पर बदमाशों ने चलती कार में पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से रिटायर्ड नर्स की घायल अवस्था में ही मौत हो गई।
घटना के समय कार रिटायर्ड नर्स का भतीजा चल रहा था। उसने बताया कि बदमाशों ने कर रोकने के लिए कोशिश की लेकिन मैंने कर नहीं रुकी इसके बाद उन्होंने पत्थर मारा। हमले के बाद बुआ की चीख तक नहीं निकली। उन्हें ओमेगा अस्पताल ले गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार रविवार की रात करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। हमला जीसीएफ फैक्ट्री से आगे सेंट्रल स्कूल के पास हुआ था। यहां पर दो बदमाशों ने कार को रोक कर लूटने की कोशिश की। उन्होंने देखा कि कार रुक नहीं रही तो बड़ा सा पत्थर उठाकर मार दिया। नर्स अपने भतीजे और छोटी बहन के साथ डिंडोरी से लूट रही थी।
गौरी घाट दुर्गा नगर की रहने वाली विराज दुबे 66 साल की है और 2020 में वे सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद से रिटायर हुई थी। पति पंकज दुबे का 2014 में पहले ही निधन हो गया था। बच्चे नहीं थे इसलिए भतीजे दीपांशु शुक्ला उन्हें अपने पास ही रखे हुए थे।
प्राइवेट अस्पताल में बिल पर हुआ हंगामा
सीटू मेघा अस्पताल में विराज का इलाज शुरू करने से पहले परिवार वालों को खून की व्यवस्था करने को कहा गया। परिजन ब्लड के इंतजाम में लग रहे। इसके बाद डॉक्टरों ने थोड़ी देर बाद ये दिया कि अब उन्हें नहीं बचाया जा सकता। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें ₹35000 का बिल थमा दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती करके सिर्फ पट्टी ही की गई थी और डॉक्टर ने इतने का बिल थमा दिया।
इसके बाद हंगामा हो गया परिजनों ने डॉक्टर से पूछा कि क्या इलाज किया है इसकी जानकारी दें अस्पताल प्रबंधन ने यह कह दिया कि पैसे देने पर ही सब दिया जाएगा हंगामे की सूचना पर घमापुर थाने और ओमवती थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन को समझ कर मामला शांत कराया गया। वहीं अस्पताल ने भी परिजन को शव सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications