'सारी हेकड़ी निकाल दूंगा', फोन पर किसे हड़का रहे हैं मंत्री राकेश सिंह, वीडियो हो गया वायरल
MP News: मध्य प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वे किसी गुंडे को फोन पर चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में वे गुंडे से दो टूक कहते नजर आ रहे हैं कि महिलाओं को परेशान करना बंद करो, किसी के साथ गुंडागर्दी नहीं चलेगी, जेल जाओगे अब कानून का राज हैं, यहां गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी।

जानकारी मुताबिक जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली महिला के घर पर किसी एक गुंडे ने कब्जा कर लिया था। जिसके बाद पीड़ित महिला क्षेत्र के गुंडे की हरकतों से लंबे समय से परेशान चली आ रही थी। जिसकी शिकायत उसने पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से की थी। जिसके बाद महिला की शिकायत पर खुद मंत्री ने ही गुंडे को फोन लगाकर सारी हेकड़ी निकाल दी।
मंत्री राकेश सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि जनता जो जनार्दन स्वरूप है। वो अपना कोई काम और समस्या लेकर हमारे पास आते हैं, तो जो भी काम हो सकता है जो होना चाहिए। इसकी व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी है। यही बैठकर मैं यहां कर रहा हूं।
उन्होंने आगे कहा, जनता जब आशीर्वाद देती है तो जनप्रतिनिधि का भी दायित्व होता है कि उस आशीर्वाद को समस्याओं के निराकरण के रूप में वापस लौटाया जाए। यही हमेशा मेरी तरफ से प्रयास किया जाता है।
उन्होंने आगे कहा, "कोई अगर ये सोचकर किसी महिला को या उसके मकान को दबा लेगा। तो ये नहीं हो सकता है। कानून है और कानून का ही राज है. सभी को संविधान के मुताबिक ही चलना पड़ेगा। इसलिए किसी गरीब या महिला पर दबाव बनाकर या गुंडागर्दी करके जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो ऐसा हम होने नहीं देंगे।
बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह सुर्खियों में आए थे। दरअसल, उनपर आचार संहिता के दौरान आधिकारियों के साथ बैठक करने का आरोप लगा था।












Click it and Unblock the Notifications