Jabalpur CCTV News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी युवती, जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन की घटना
मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से एक एक युवती के ट्रेन से नीचे गिरने का वीडियो सामने आया है। हालांकि युवती को ट्रेन से नीचे गिरता देख पास में खड़े लोगों ने चेन पुलिंग करके उसे बचा लिया।
जबलपुर में शुक्रवार को एक युवती का मदन महल स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के दौरान पैर फिसल गया और युवती फ्लेटफॉर्म से नीचे गिर गई। इस हादसे में युवती को गंभीर चोटें आईं है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि मदन महल स्टेशन पर श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय पर चलने लगी। इसी बीच एक युवती दौड़ती हुई आई और चलती ट्रेन में सावार होने का प्रयास करने लगी। उसके पैर फिसल गए और वह चीख पड़ी।
Recommended Video
उसकी बचाव के लिए वहां मौजूद लोगों ने कोशिश की, लेकिन वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाई में गिर गई। बाद में ट्रेन में सवार यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका।
जबलपुर की रहने वाली काजल दुबे को भोपाल जाने के लिए श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होना था। वह मदन महल स्टेशन पर पहुंची, लेकिन ट्रेन चल चुकी थी। उसने दौड़कर ट्रेन में सावार होने का प्रयास किया, जिससे उसके पैर में चोट आई है। युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications