MP में डोर टू डोर कांग्रेस की गौरवमयी गाथा का यशगान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को जिम्मेदारी
MP Congress: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने पक्ष में माहौल बनाने कई तरह के प्लान तैयार किए हैं। उनमें पार्टी की विचारधारा और गौरवमयी इतिहास से जनता को रु-बरु कराने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों का सहारा लिया जाएगा। यह कार्यक्रम भी एक बड़ी रणनीति का हिस्सा हैं।
वैसे भी विधानसभा चुनाव में वोटर्स को साधने के लिए भाजपा-कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा ने स्वतंत्रता संग्रामी सेनानियों के घरों की मिट्टी लाने का अभियान शुरू किया है, तो कांग्रेस ने प्रदेशभर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार गठित करने की मुहिम शुरू कर दी
कांग्रेस इन स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के जरिए जनता के बीच जाएगी। उसे स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस, उनके नेताओं के योगदान, बलिदान और गौरवमयी इतिहास को बताएगी। कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 55 जिलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों के दूसरी-तीसरी पीढ़ी के युवाओं को एकजुट करने का काम शुरू किया है। इसकी शुरूआत पिछले महीने अगस्त क्रांति दिवस से जबलपुर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रतनचंद्र नामदेव के पुण्य स्मरण दिवस से की जा चुकी है।

अब तक प्रदेश के पंद्रह जिलों में कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार गठित किए जा चुके हैं। इन स्वतंत्रता सेनानी परिवारों मेें पार्टी ने प्रदेशभर के एक हजार स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों के दूसरी-तीसरी पीढ़ी के युवाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा है। वे कहते हैं कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिवारजन कांग्रेस के लिए अनमोल धरोहर हैं। -स्वतंत्रता सेनानी परिजन बताएंगे कांग्रेस की गौरव गाथा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी परिवार के जन जनता के बीच जाएंगे और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के नेताओं के योगदान, बलिदान और उनके गौरवमयी इतिहास बताएंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र गुप्ता कहते हैं कि मोदी सरकार जिस तरह से कांग्रेस के गौरवमयी इतिहास को झुठलाकर उसे बदलने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी परिवार उसका विरोध करेंगे और जनता को उसकी सच्चाई बताएंगे। -स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को राष्ट्रीय परिवार का दर्जा मिले। भूपेन्द्र गुप्ता बोले कि मोदी सरकार स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों के घरों की मिट्टी को एकत्र कर रही है, यह स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की फौरी पहल है। जो स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवमयी गाथा के ढोंग से कम नहीं। उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार वाकई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देना चाहती है, तो इसके लिए उसे स्वतंत्रता सेनानियों के, जहां उनका जन्म हुआ, वहां उनके नाम के पत्थर लगाने चाहिए। इसके साथ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को राष्ट्रीय परिवार मानकर सम्मानित करना चाहिए। वहीं एन चुनाव के वक्त कांग्रेस के इस कदम पर बीजेपी की ओर से फिलहाल कोई बड़ा बयान नहीं आया हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी मौके पर कांग्रेस को इसका जबाव देगी।
-
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications