Diwali 2023 Cracerks: दीपावली पर 'मियां-बीबी' का धमाका देखकर 'अंकल-आंटी' की भी हवा खराब, रुकेगी नहीं हंसी
Diwali 2023 Cracerks: बिना पटाखों के दीपावली कैसी? इस बार भी पटाखा बाजार सजे और ग्राहकों को लुभाने के लिए नए आइटम देखने को मिले। लक्ष्मी बम, मेढक, बटर फ्लाई से ज्यादा ऊँची छलांग इस बार 'मियां-बीबी' नाम के पटाखे ने छलांग लगाईं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में इसकी खूब डिमांड रही।
पटाखे का जैसा नाम है, ग्राहकों को अपने आप ही आकर्षित करता हैं। खासतौर पर बच्चों को जब इस पटाखे की खूबियां पता लगी तो पटाखे के शोरगुल से हायतौबा करने वाले जिद्दी कई मम्मी-पापा भी भागे-भागे पटाखा मार्केट पहुंचे गए।
डिमांड इतनी कि मार्केट में 'मियां-बीबी' को खोजने ग्राहकों को खूब पसीना बहाना पड़ा। खासतौर पर बच्चों और पटाखा चलाने वाले प्रेमियों में हर दीपावली में इस बात भी होड़ रहती हैं कि वह अपने घर के सामने दूसरे लोगों से हटकर पटाखे चलाए। ताकि मोहल्ले वाले उनकी तारीफ कर सकें। वैसे अलग तरह की वैरायटी वाले चाइनीज पटाखे खूब आते थे। लेकिन कुछ साल से उन पर प्रतिबंध लग गया हैं।

'मियां-बीबी' ने ऐसे लुभाया
मियां-बीबी नाम सुनते ही दिमाग में ठीक वैसा सीन क्रियेट हो जाता हैं, जैसे किसी घर में पति-पत्नी अपनी दिनचर्या से गुजरते हैं। प्यार-मोहब्बत के साथ कई दफा उनमें खटपट भी होती हैं। बीबी अपने मियां से रूठ जाती हैं। कुछ पल के लिए सही पर गुस्से में चेहरा लाल हो जाता हैं। फिर पति-पत्नी एक दूसरे से भागे-भागे नजर आते हैं। दिवाली पर इस बार लांच हुए मियां-बीबी नाम के पटाखे म कुछ ऐसी ही चीजों को शामिल किया गया।
दो बमों का जोड़ा
जबलपुर के गोलबाजार मार्केट में पटाखा कारोबारी विनोद यादव बताते है कि इस पटाखे में दो बमों का जोड़ा हैं। एक धागे से दोनों जुड़े हैं। दोनों पटाखे की अलग-अलग बाती भी जुड़ी रहती हैं। एक बम को नाम मियां दिया गया और दूसरे को बीबी। आग लगते ही पहले तो ये एक दूसरे के करीब रहते हैं, लेकिन कुछ ही सेकण्ड में एक-दूसरे से इधर-उधर भागने की कोशिश करते दिखते हैं। पटाखे के जलते बारूद में जब तनाव बढ़ता है, तो तेज आवाज के साथ फट जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications