Jabalpur News : ‘सीएम साहब हेल्प करो..’, कलेक्टर का रोक दो ट्रांसफर, अब ऐसी भी शिकायते
एमपी के जबलपुर में नवागत कलेक्टर सौरव कुमार सुमन के पदभार ग्रहण करने के बीच पूर्व कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. से जुड़ी शिकायत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पटेल ने सीएम हेल्पलाइन में अजीबो-गरीब शिकायत दर्ज की है। शिकायत में पटेल ने पूर्व कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. का तबादला रद्द करने की गुहार लगाईं है।

प्रशासनिक महकमे के अफसरों की अदला-बदली से जहां कुछ लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता, वहीं जबलपुर में कुछ लोग ऐसे भी है, जो सरकार के लिए गए फैसले के खिलाफ सीएम हेल्प लाइन में शिकायत कर रहे है। ताजा मामला कलेक्टर के तबादले से जुड़ा है। पिछले दिनों मप्र में राज्य सरकार ने 16 प्रशासनिक अफसरों समेत कई अन्य अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। जिसमें जबलपुर में पदस्थ रहे कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा का नाम भी शामिल था। उनका इंदौर तबादला कर दिया गया। उन्होंने वहां पदभार भी ग्रहण कर लिया है। इसी बीच जबलपुर के हेमंत पटेल ने सीएम हेल्प लाइन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हेल्प मांगी है। पटेल ने शिकायत करते हुए डॉ. इलैयाराजा का तबादला रद्द करने की गुहार लगाईं है।शिकायत क्रमांक 19772121 हैं।
शिकायतकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पटेल का कहना है कि डॉ. इलैयाराजा टी कुछ महीनों पहले ही रीवा जिले से स्थानांतरित होकर जबलपुर आए थे। इस बड़े शहर में प्रशासनिक व्यवस्था जिस ढंग से चलाने की जरुरत है, वे सभी गुण डॉ. इलैयाराजा में थे। निष्पक्ष और पारदर्शी सोच वाले ऐसे काबिल अफसर का तय अवधि के पहले स्थानांतरण शहर हित में नहीं है। कई गड़बड़ियों पर उनकी पैनी नजर रही और बड़ी कार्रवाई की गई। जिसके प्रशासनिक कसावट भी आई। पटेल ने कहना है कि शहर के एक प्रभावशाली व्यक्ति के निजी स्कूल की जांच डॉ. इलैयाराजा टी. द्वारा की जा रही थी। संबंधित स्कूल संचालन में कई तरह की गड़बड़ियां थी। यह कार्रवाई पूरी न हो सकें इसलिए जानबूझकर तबादला कर दिया गया। हेमंत की तरह शहर में अन्य लोग भी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications