Jabalpur News: जबलपुर से रीवा तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का बदला टाइम, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से रीवा तक सफ़र करने वाले रेल यात्रियों के पसंदीदा ट्रेन में इंटरसिटी एक्सप्रेस भी हैं। अमूमन यह यात्री ट्रेन हमेशा पैक रहती हैं। यात्रियों की डिमांड और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए इसके समय-सारिणी में परिवर्तन किया गया हैं। जिसकी सूचना गंतव्य और प्रस्थान स्टेशन के बीच के स्टॉपेज में भी दे दी गई हैं।

इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा अन्य एक शटल एक्सप्रेस ट्रेन भी संचालित होती हैं। उस ट्रेन के संचालन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हैं। इन दोनों ट्रेनों का इस रूट पर डेली अप-डाउन करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होता हैं। शटल एक्सप्रेस बीच के कई छोटे स्टेशनों पर भी रुकती हैं।

Changed-time-of-Intercity-Express-train-jabalpur-rewa

रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं का ध्यान रखते हुए रीवा स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आगामी 01 अक्टूबर 2023 से समय-सारिणी में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया. इस रेलगाड़ी के प्रस्थान स्टेशन रीवा और गंतव्य स्टेशन जबलपुर इन दोनों स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

समय सारिणी इस प्रकार है
गाड़ी संख्या 22190 रीवा से जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 01.10.2023 से रीवा स्टेशन से समय सुबह 06.00 बजे प्रस्थान कर सतना 06.50 बजे, उचेहरा 07.12 बजे, मैहर 07.25 बजे, अमदरा 07.48 बजे, झुकेही 08.06 बजे, कटनी 08.25 बजे, स्लीमनाबाद 08.52 बजे, डुंडी 09.10 बजे, सिहोरा रोड 09.24 बजे, गोसलपुर 09.36 बजे और 10:15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी. यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+