Jabalpur News: नारी वंदन अधिनियम लाकर केंद्र सरकार ने महिलाओ का सम्मान बढ़ाया: दर्शना सिंह

देश के सर्वांगीण विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है और हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारी वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं का मान-सम्मान मान बढ़ाया है यह बात भाजपा महिला मोर्चा जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक में मोर्चा की प्रभारी, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद दर्शना सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में कही।

श्रीमती दर्शना सिंह ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में बहनें बढ़-चढ़कर भागीदारी रखती हैं। हमारे लिए संगठन का निर्णय सर्वोपरि है। सभी की सक्रियता हमेशा सकारात्मक परिणाम लाती है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा कि इससे अब देश के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की अहम भूमिका होगी।

Central government increased the respect of women by bringing Nari Vandan Act: Darshana Singh

उन्होंने बैठक में नव मतदाता युवती सम्मेलन, प्रबुद्ध महिला सम्मेलन, छोटी-छोटी हितग्राही चौपाल और लाडली बहना संपर्क एवं सेल्फी कार्यक्रम का जिक्र किया और उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की।

महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष रूपा राव ने बताया भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की शनिवार को चार संभागों की बैठक संपन्न हुईं उसी क्रम में जबलपुर संभाग की बैठक संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान, नवमतदाताओं को जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की महिलाओं संबंधित योजनाओं पर लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम 33 प्रतिशत के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करने के संबंध हमे मार्गदर्शन मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+