सावधान: ‘थोड़ी आगे बम के धमाकों से उड़ जाएगी ट्रेन’! जयपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में अफवाह से मचा हडकंप
जयपुर से सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19713 से सफ़र कर रहे यात्रियों में उस वक्त हडकंप मच गया, जब उन्हें यह पता चला कि ट्रेन के किसी कोच में ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी भरी पर्ची चिपकी है। आग की तरह फैली खबर
इटारसी, 10 जुलाई: रविवार की दोपहर जयपुर से सिकंदराबाद जा रही जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में बम की खबर से दहशत फ़ैल गई। ट्रेन के एक स्लीपर कोच में टॉयलेट के कांच में बम की धमकी की पर्ची चिपकी हुई थी। इसे देखते ही यात्रियों के होश उड़ गए फिर इटारसी स्टेशन पर पूरी ट्रेन खाली कराकर जांच की गई। डॉग एवं बम स्क्वाड की मदद से पूरी ट्रेन खंगाली, लेकिन किसी भी तरह की कोई विस्फोटक सामग्री नही मिली। अभी तक की जांच में GRP और RPF इसे अफवाह मान रही है।

जयपुर से सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19713 से सफ़र कर रहे यात्रियों में उस वक्त हडकंप मच गया, जब उन्हें यह पता चला कि ट्रेन के किसी कोच में ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी भरी पर्ची चिपकी है। आग की तरह फैली इस खबर की सूचना यात्रियों ने रेल प्रशासन को दी। इटारसी जंक्शन ट्रेन के पहुँचने पर ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को उतरवाकर, उन्हें सुरक्षित दूसरे प्लेटफॉर्म भिजवाया गया। इसके बाद डॉग एवं बम स्क्वाड की मदद से पूरी ट्रेन खंगाली, लेकिन कोई भी विस्फोटक या संवेदनशील सामग्री नही मिली। काफी देर तक चली जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

अफवाह निकली बम से उड़ाने की धमकी !
अभी तक की जांच में रेल पुलिस प्रशासन ने इस धमकी को अफवाह माना है। ट्रेन के जिस स्लीपर कोच में टॉयलेट के कांच धमकी भरी पर्ची चिपकी मिली उसकी अच्छे ढंग चार बार जांच की गई। रेल प्रशासन इसे किसी की बड़ी शरारत मान रहा है। जिससे यात्रियों के साथ प्रशासन को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। GRP ने धमकी भरी पर्ची चिपकाने वाले अज्ञात तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिस मार्ग से ट्रेन इटारसी स्टेशन पहुंची, उस बीच रास्तों के स्टेशनों पर संदिग्धों से पूछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications