Jabalpur के डॉक्टर का 'कमाल’, Brain में छेद किए बिना निकाल दिया ट्यूमर, नाक से डाली थी दूरबीन
Jabalpur News: शरीर का सबसे महत्पूर्ण हिस्सा ब्रेन होता हैं। लेकिन यदि इसमें किसी जगह ट्यूमर का पता चल जाए, तो सर्जरी बेहद जटिल होती हैं। पिटिट्यूरी ग्रंथी में ट्यूमर तो और ज्यादा खतरनाक होता हैं। एक ऐसा ही केस जबलपुर के सरकारी मेडिकल हॉस्पिटल में आया।
जहां डॉक्टरों की टीम ने मरीज की न सिर्फ जिंदगी बचाई, बल्कि अपनी काबिलियत की नई मिसाल भी कायम की। बड़े महानगरों की तुलना में जबलपुर जैसे शहर में ब्रेन के भीतर पिटिट्यूरी ग्रंथी के ट्यूमर को निकाला गया, वो भी ब्रेन में छेद किए बिना।

मामला 45 साल की महिला को हैं। जिसे कुछ दिनों से सिर दर्द की समस्या लगातार बनी हुई थी इसके अलावा पिछले दो माह से उनके विजन में भी समस्या आ रही थी। जांच के बाद उनके ब्रेन में पिटिट्यूटरी ग्रंथी का ट्यूमर का पता चला। जिसके चलते न्यूरो सर्जरी के फेलोशिप प्रोग्राम में डॉ वायआर यादव के निर्देशन में डॉ शैलेंद्र रात्रे, डॉ जितिन बजाज, डॉ जयंत पाटीदार की टीम ने मरीज का दूरबीन से आपरेशन किया। डॉ जितिन बजाज ने बताया कि मरीज की नाक में दूरबीन डालकर ब्रेन से पिट्टियूरी ग्रंथी का ट्यूमर निकाला। सर्जरी के बाद पेशेंट की हालत में सुधार हुआ। फिर ट्यूमर बाहर आने के बाद दबी हुई आप्टिकल नर्व ठीक हुई और उसे दिखना शुरू हो गया।
मिर्गी पीड़ित का भी किया आपरेशन
इसी तरह मिर्गी पीड़ित एक 19 साल की लड़की का दूरबीन विधि से न्यूरो सर्जन डॉ जितिन बजाज ने आपरेशन किया। डॉक्टर बजाज ने कहा कि इस तरह के केस रेयर होते हैं। यह आपरेशन मध्य प्रदेश में केवल मेडिकल अस्पताल के सुपर स्पेश्यिलिटी हॉस्पिटल में ही होता है। नाक से दूरबीन डालकर ब्रेन की पिटिट्यूरी ग्रंथी के ट्यूमर निकालने का यह आधुनिक तरीका हैं। दोनों ही पेशेंट स्वस्थ हैं और जबलपुर के सरकारी मेडिकल हॉस्पिटल की यह उपलब्धि अन्य अस्पतालों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications