Ukraine: फिनलैंड के NATO में शामिल कराने के बाद बोले जेलेंस्की, बहुत हुआ इंतजार, हमें भी मेंबर बनाओ
फिनलैंड को इसी महीने 4 अप्रैल को नाटो का मेंबर बनाया गया था। फिनलैंड के नाटो का मेंबर बनाए जाने के बाद एक बार फिर से जेलेंस्की ने नाटो मेंबर बनने की इच्छा जाहिर की है।

राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि नाटो के लिए यूक्रेन को सैन्य गठबंधन में शामिल करने के लिए राजनीतिक निर्णय लेने का वक्त अब आ चुका है। जेलेंस्की ने कहा कि कीव यह जानना चाहता है कि यूक्रेन कब नाटो मेंबर बनेगा?
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टॉल्टनबर्ग पिछले साल रूस के आक्रमण के बाद से पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं। इस दौरान एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि जुलाई में विनियस(लिथुआनिया) में होने जा रहा नाटो शिखर सम्मेलन ऐतिहासिक होने जा रहा है।
गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की को नाटो शिखर सम्मेलन संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसले लेकर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं शिखर सम्मेलन में आने के निमंत्रण के लिए आभारी हूं, लेकिन यूक्रेन के लिए भी नाटो मेंबर होने का निमंत्रण प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।"
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को नाटो मेंबर बनाने के लिए राजनीतिक निर्णय लेने में अब कुछ भी मुश्किल नहीं है। नाटो देशों में अधिक लोग और यूक्रेन की बहुसंख्यक जनता चाहती है कि हम नाटो मेंबर बनें। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह यूक्रेन को नाटो मेंबर बनने के लिए आमंत्रण भेजने का मुफीद वक्त है।
नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने जेलेंस्की की मांग पर सहमति जताते हुए कहा कि यूक्रेन का भविष्य नाटो में है। उन्होंने 14 महीने पहले रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन की अपनी पहली यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जुलाई में एक शिखर सम्मेलन में कीव की सदस्यता योजना पर चर्चा की जाएगी।
बीते साल यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि उनका देश नाटो की सदस्या के लिए आवेदन करेगा। जेलेंस्की ने कहा था कि कीव ने नाटो से त्वरित सदस्यता के लिए निवेदन किया है। उन्होंने कहा था कि जब तक व्लादिमिर पुतिन सत्ता में हैं, यूक्रेन रूस से बातचीत नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications