Zelensky Trump Meeting: ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हुई उस 'लड़ाई' की असली वजह अब आई सामने, चौंकाने वाला खुलासा
Zelensky Trump Meeting: रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति प्रयास हेतु व्हाइट हाउस की ओर से बातचीत की जा रही है और इसके तहत डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। हालांकि, यूक्रेन समेट यूरोपीय देशों का आरोप है कि यूक्रेन के हितों की अनदेखी की जा रही है।
इसी बीच जेलेस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ 28 फरवरी को ओवल ऑफिस में हुई अपनी तनावपूर्ण बैठक के बारे में खुलकर बात की।

Zelensky Trump Meeting: जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ तनाव क्या कहा?
टाइम पत्रिका के साथ एक इंटरव्यू में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए सद्भावना उपहार के रूप में ओलेक्सांद्र उस्यक की हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप बेल्ट लेकर गए थे। हालाँकि, बैठक शुरू होने पर उन्होंने बेल्ट को अपने पास नहीं उठाया और उन्होंने यूक्रेनी युद्धबंदियों की तस्वीरें दिखाई।
जेलेंस्की का ये बयान तब सामने आया है जब अमेरिका दोनों देशों के बीच शांति समझौते का प्रयास कर रहा है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रम्प ने तस्वीरों को देखते हुए कहा, "यह कठिन विषय है।" इस दौरान बैठक में शांति बनी रही और यह किसी शोरगुल में तब्दील नहीं हुई।
टाइम मैगजीन की रिपोर्ट में कहा गया है, "कुछ अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये तस्वीरें उस समय की याद दिलाती हैं जब बैठक में गड़बड़ी हुई थी। अगर जेलेंस्की ने चैंपियनशिप बेल्ट की पेशकश की होती तो शायद यह इशारा माहौल को हल्का कर देता। लेकिन इन तस्वीरों का इस बैठक पर विपरीत प्रभाव पड़ा। ऐसा लग रहा था कि इन तस्वीरों ने ट्रंप को सतर्क कर दिया, मानो उन सैनिकों की पीड़ा के लिए उन्हें ही दोषी ठहराया जा रहा हो।"
रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने साक्षात्कार में कहा कि, "जेलेंस्की को अप्रत्याशित उपहार चुनने का कोई अफसोस नहीं है। "उसके पास परिवार, प्रियजन, बच्चे हैं। उसे हर व्यक्ति की तरह महसूस करना होगा। मैं जो दिखाना चाहता था, वह मेरे मूल्य थे। लेकिन फिर, बातचीत दूसरी दिशा में चली गई।"
जेलेंस्की द्वारा तस्वीरें दिखाए जाने के बाद तनाव बढ़ गया और बैठक बहस में बदल गई। जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति पर कृतज्ञता की कमी का आरोप लगाया।
टाइम मैग्जीन के मुताबिक व्हाइट हाउस के एक स्टाफ ने कथित तौर पर पुष्टि की कि बेल्ट को अंततः वापस ले लिया गया और अन्य उपहारों के साथ ट्रम्प के कक्ष में रख दिया गया। जेलेंस्की ने कहा, "लेकिन उस पल में ऐसा लग रहा था कि मैं सहयोगी नहीं हूँ या सहयोगी की स्थिति नहीं ले रहा हूँ। मैं यूक्रेन की गरिमा की रक्षा कर रहा था।"












Click it and Unblock the Notifications