'रात 2 बजे बंदूक की नोक पर...', PAK आर्मी पर आरोपों की बीच YouTuber शोएब का बयान
पाकिस्तान में सैन्य शासन एक बार फिर सवालों को घेरे में है। यूट्यूबर शोएब चौधरी ने बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक बयान में कथित रूप के दावा किया कि सेना ने उनके साथ ज्यादती की है। दरअसल, भारत में लोकप्रिय पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी के हजारों फैन इस सवाल का जवाब सोशल मीडिया पर ढूंढ़ रहे हैं। शोएब चौधरी के यूट्यूब चैनल पर 21 दिनों से कोई वीडियो अपडेट नहीं हो पाया। इस बीच सोमवार को एक चौधरी ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने पाक आर्मी पर गंभीर आरोप लगाए।
एक बयान में शोएब चौधरी ने कहा कि वे पाकस्तानी आर्मी को खुली चुनौती देते हुए शोएब चौधरी ने कहा कि, मुझे जहां भी लगेगा , किसी भी संस्थान में, कहीं भी कोई इंसान गलत कर रहा है तो मैं उस संस्थान और व्यक्ति के खिलाफ कानून के दायरे में रहते हुए जरूर बोलूंगा।

शोएब चौधरी ने वीडियो में कहा, "आपको खबर आई होगी कि शोएब चौधरी को हैंग कर दिया गया, लटका दिया गया, फांसी दे दी गई, आपको खबर आई होगी कि शोएब चौधरी का एनकाउंटर कर दिया गया... लेकिन आज शोएब चौधरी फिर से आप के सामने कैसे मौजूद है?"
यूट्यूबर ने कहा, दावा किया कि कुछ लोग प्राइवेट गनमैन के साथ रात 2 बजे उनके घर में दाखिल हुए और उन्हें उठाकर ले गए। चौधरी ने आगे कहा, कि वे किसी पार्टी की पक्ष नहीं लेते। उन्होंने कहा कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है। यूट्यबर ने दावा किया कि उन्हें धमकी दी गई की अगर, उनपर आर्टिकल 295-C के तहत तौहीन-ए-मजहब का आरोप लगाया जाएगा और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications