फेमस यूट्यूबर कार्ल रॉक की भारत में एंट्री पर लगा बैन, दिल्ली में रह रही पत्नी की सता रही याद

वीजा नियमों का उल्लंघन करने के चलते प्रसिद्ध यूट्यूबर कॉर्ल रॉक की भारत में एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने आज इस बात की जानकारी दी।

नई दिल्ली, 10 जुलाई। वीजा नियमों का उल्लंघन करने के चलते प्रसिद्ध यूट्यूबर कॉर्ल रॉक की भारत में एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने आज इस बात की जानकारी दी। उनकी ऐंट्री पर पिछले साल अक्टूबर से ही बैन है। कार्ल ने एक भारतीय महिला मनीषा मलिक से शादी की थी। भारत द्वारा उनको बैन करने का मुद्दा उन्होंने भारत सरकार न्यूजीलैंड की सरकार के समक्ष भी उठाया है। उनकी पत्नी और परिवार दिल्ली में है, लेकिन चूंकि उनको बैल्कलिस्ट में डाल दिया गया है इसलिए कार्ल अपने परिवार के पास दिल्ली नहीं आ सकते हैं।

पत्नी मनीषा ने दिल्ली हाई कोर्ट से मांगी मदद

पत्नी मनीषा ने दिल्ली हाई कोर्ट से मांगी मदद

इसी बीच उनकी पत्नी मनीषा मलिक ने केंद्र के फैसले को मनमाना और अनुचित बताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने उन्होंने अनुच्छेद 21 का हवाला दिया है, जो सरकार का विरोध करने के लिए जीवन और गरिमा के मौलिक अधिकार की गारंटी देता है। इस मामले पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी। बता दें कि कार्ल रॉक का असली नाम कार्ल एडवर्ड है और वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्रेवल सेफ्टी, प्रसिद्ध स्थल की वीडियो बनाते हैं। यूट्यूब पर कार्ल के 1.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने मनीषा मलिक से अप्रैल 2019 में शादी की थी।

दुबई और पाकिस्तान गए थे कार्ल

दुबई और पाकिस्तान गए थे कार्ल

इस शादी के बाद उन्हें एक्स-2 वीजा (भारतीय नागरिक के जीवनसाथी और उसके बच्चे के लिए) दिया गया था, जो मई 2024 तक वैध था। उनकी वीजा की शर्तों के अनुसार उन्हें हर 180 दिन में भारत से बाहर जाना था या संबंधित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को सूचित करना था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी नियम के तहत वह पिछले साल दुबई के लिए रवाना हुए थे।

उन्होंने कहा कि मैं पिछले साल अक्टूबर में दुबई और पाकिसान गया था। उसके बाद जब में दिल्ली वापस लौटा तो मेरा वीजा रद्द कर दिया गया। उन्होंने मुझे नहीं बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। उन्होंने कल एक वीडियो पोस्ट किया था जिसका शीर्षक था, 'क्यों मैंने 269 दिनों से अपनी पत्नी को नहीं देखा।' दुबई स्थित उच्चायोग ने उन्हें बैल्कलिस्ट में डाले जाने की सूचना दी।

गृह मंत्रालय ने दिया जवाब

गृह मंत्रालय ने दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कार्ल को बैल्कलिस्ट करने पर कहा कि उन्हें वीजा के नियमों का उल्लंघन करने पर अगले साल तक के लिए बैन कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि वह एक ट्यूरिस वीजा पर व्यावसायिक गतिविधियों में भाग ले रहे थे, इसके अलावा अन्य वीजा शर्तों का भी उल्लंघन कर रहे थे। हालांकि मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किन व्यावसायिक गतिविधियों में भाग ले रहे थे।

विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर किया था ट्वीट

विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर किया था ट्वीट

बता दें कि पिछले साल कार्ल ने विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर ट्वीट किया था। एक यूजर ने उनके इस उस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, भारतीय राजनीति में हस्तक्षेप करना भी उनपर बैन लगाने का कारण हो सकता है।

कोरोना काल के दौरान प्लाज्मा डोनेट करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने उनकी तारीफ की थी। न्यूजीलैंड से एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं अपने परिवार से प्यार करता हूं और उन्हें बहुत याद करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+