अब दिल्ली से अमेरिका पहुंचने में लगेगा सिर्फ 20 मिनट
नयी दिल्ली। एविएशन की दुनिया में एक बड़ा क्रांतिकारी परिवर्तन होने जा रहा है। ये नया अविष्कार दूरी को खत्म कर देगा। इस नए बदलाव के बाद दिल्ली से अमेरिका जाना चंद मिनटों की बात रह जाएगी। जो काम 12 साल पहले कॉनकोर्ड के जरिए हुआ करता था अब उससे भी तेज रफ्तार वाली सुपर सोनिक फ्लाइट आने वाली है जो दिल्ली से अमेरिका 20 मिनट में पहुंचाएंगी। Video: प्लेन हुआ क्रैश तो अब ऐसी बचेगी यात्रियों की जान

जी हां लगभग 12 साल बाद अब कनाडा की बॉमबार्डियर इनकॉरपोरेशन फिर से एक ऐसी फ्लाइंग मशीन लाने वाले हैं जो कॉनकोर्ड से 12 गुना तेज स्पीड से उड़ सकती है। ये फ्लाइंग मैक-24 की स्पीड से उड़ान भरेगा। जिसकी स्पीड 20 हजार किलोमीटर प्रति घण्टा से भी ज्यादा होगी। यानी इस स्पीड के बाद न्यूयॉर्क से दिल्ली आधे घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकता है।
- इस नए फ्लाइंग मशीन को नाम दिया गया है 'एंटीपॉड हाईपर सोनिक जेट'। इसकी खासियत की बात करें तो ये प्रकाश की गति से कई गुना तेज रफ्तार से चलेगी।
- जहाज की नोज़ और विंग्स बनाने में 'नासा' की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल किया गया है।
- इसके जरिए मिलिट्री के लिए या आपात स्थिति में दुनिया के शीर्षस्थ नेताओँ को किसी दुनिया के किसी भी हिस्से में पलक झपकते ही पहुंचने के लिए किया जा सकेगा।
- 75 यात्रियों की क्षमता वाले 'एंटीपॉड' का कॉनसेप्ट वर्जन तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications