गूगल के CEO सुंदर पिचाई की सैलरी 12,849,199,632 अरब रुपए, उड़ गए न होश

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलाना सैलरी 12,849,199,632 अरब रुपए है।

नई दिल्ली। गूगल के सीईओ सुंदई पिचई की सैलरी सुनकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। आपको उनकी सैलरी में शून्य की गिनती करने में वक्त लग जाएंगा। यकीन मानिए आपको अपनी गिनती पर शक होने लगेगा। जी हां सर्च इंजन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई एक बार फिर से अपनी सैलरी को लेकर चर्चा में हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की साल 2016 में सैलरी और दूसरे मानदेय मिलाकर करीब 20 करोड़ डॉलर थी, यानी करीब 13 अरब रूपए।

 Google CEO Sundar Pichai gets $200-million pay package

गूगल की जिम्मेदारी संभाल रहे भारतीय मूल के पिचाई की सालाना सैलरी 13 अरब रुपए है। यानी हर महीने उनकी सैलरी करीब 1 अरब रूपये से ज्यादा हुई। सबसे खात बात तो ये कि ये सैलरी साल 2015 में उनकी सैलरी की दोगुनी है। साल 2016 में उन्हें 200 यूएस मिलियन डॉलर यानि 12.85 अरब रुपए और करीब 1300 करोड़ कीमत के शेयर ईनाम के तौर पर दी गई।

आपको बता दें कि अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने अपनी नई रिपोर्ट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सालाना कमाई का खुलासा किया है। आपको बता दें कि सुंदर पिचाई पहले जहां गूगल के पॉपुलर ब्राउजर क्रोम और गूगल एंड्रायड को लांच करने वाली टीम की लीडर थे तो वहीं साल 2016 में गूगल के स्मार्टफोन्स, वर्चुअल रियलिटी हैडसेट, व्याइस कंट्रोल्ड स्मार्ट स्पीकर जैसे प्रोडक्ट्स को भी उन्होंने लीड किया। गूगल के इन प्रोडक्ट्स ने खूब कमाई की, जिसके बाद कंपनी ने उनकी सैलरी में भारी इजाफा किया गया।

सुंदर पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 को मदुरै में हुआ । उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमएस किया, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की। उन्होंने लंबे वक्त तक गूगल में काम किया। साल 2015 में उन्हें कंपनी ने सीईओ की जिम्मेदारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+