Video: 'इंडिया दुश्मन ही सही लेकिन,' पाकिस्तान की संसद में क्यों गूंजा योगी आदित्यनाथ और UP का नाम?

पाकिस्तान की संसद में इन दिनों एक बयान ने हलचल मचा दी है। बजट सेशन के दौरान दिए गए इस भाषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीडियो में एक सांसद भारत के एक राज्य का जिक्र करता है- लेकिन अंदाज ऐसा कि सुनने वालों को खुद भी यकीन नहीं हो रहा।

वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी सांसद संसद में खड़े होकर कहते हैं कि, 'इंडिया हमारा दुश्मन ही सही लेकिन जनाब स्पीकर एक चीज तो देखिए जरा। मैं आपको कुछ फैक्ट फिगर देता हूं। 'पाकिस्तान का कुल बजट 62 अरब डॉलर है, जबकि उत्तर प्रदेश का बजट 97 अरब डॉलर है।'

Yogi Model vs Pakistan Budget

'भारत का एक राज्य हमसे कहीं ज्यादा आगे'
सांसद यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि, पाकिस्तान का टैक्स रेवेन्यू 50 अरब डॉलर है और यूपी का 80 अरब डॉलर। यानि भारत का एक राज्य हमसे कहीं ज्यादा राजस्व इकट्ठा करता है।' यह आंकड़े सुनते ही वहां मौजूद नेताओं के चेहरे देखने लायक थे।

वायरल हुआ 'योगी मॉडल', सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति और प्रशासन की तारीफ के रूप में देखा। 'दुश्मन भी मान गया हमारी ताकत' जैसे कमेंट्स के साथ वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। वहीं कई यूजर्स ने इसे 'भारत की आर्थिक ताकत' का असली प्रमाण बताया।


पाकिस्तान के अंदरूनी सियासी सवाल भी हुए खड़े
बयान के बाद पाकिस्तान के भीतर भी अपनी आर्थिक रणनीति पर सवाल उठने लगे। जब भारत का एक राज्य पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था को आंकड़ों में पछाड़ दे, तो यह सिर्फ पड़ोसी देश नहीं, बल्कि अपने लिए भी आईना बन जाता है।

रक्षा बजट बढ़ा, लेकिन देश आर्थिक संकट में
2025-26 के बजट में पाकिस्तान ने 20% की बढ़ोतरी के साथ रक्षा पर 2.55 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये (करीब $9 अरब) खर्च का प्रस्ताव रखा है। वहीं दूसरी तरफ, महंगाई, गिरती मुद्रा और IMF से लगातार मदद मांगते देश की आम जनता लगातार परेशान है।

आंकड़ों की भाषा में भी योगी आगे
एक तरफ पाकिस्तान का कुल बजट और टैक्स रेवेन्यू लड़खड़ा रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने अपनी अर्थव्यवस्था को उस स्तर तक पहुंचा दिया है कि वो खुद एक 'रोल मॉडल' बन गया है- वो भी अपने दुश्मन देश की संसद में।

राजनीति भले ही सीमाएं खींचती हो, लेकिन आंकड़े और सच्चाई सीमाएं नहीं मानते। पाकिस्तान की संसद में यूपी और योगी आदित्यनाथ की चर्चा इस बात की गवाही है कि अब भारत की ताकत को नजरअंदाज करना आसान नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+