शी जिनपिंग को अर्थव्यवस्था की टेंशन नहीं, कहा- चीनी इकॉनमी लचीली, दुनिया हमारे बिना आगे नहीं बढ़ सकती
शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया को चीन की जरूरत है। चीन दुनिया के बिना विकास नहीं कर सकता और दुनिया भी चीन के बिना आगे नहीं बढ़ सकती है। इसलिए हमें अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। दुनिया में हमारे योगदान को
शी जिनपिंग ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था "लचीली" है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन दुनिया के बिना आगे नहीं बढ़ सकता और दुनिया भी चीन के बिना विकास नहीं कर सकती है। ऐसे में हम दोनों को एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। पार्टी कांग्रेस के समापन के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देशी और विदेशी पत्रकारों संग बात करते हुए कहा कि दुनिया में चीन के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है।

शी जिनपिंग को इकॉनमी की टेंशन नहीं
फिलहाल चीन की अर्थव्यवस्था संकट में चल रही है जहां सख्त कोविड नियमों की वजह से चीन का विकास बाधित हआ है वहीं प्रोपर्टी बाजार में भी गिरावट का दौर चल रहा है। ऐसे में लगातार तीसरी बार चीन की सत्ता संभालने के बाद शी ने देश की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं को हवाला देते हुए अर्थव्यवस्था से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की। शी जिनपिंग ने कहा कि चीनी अर्थव्यवस्था लचीली है और देश की आर्थिक क्षमता पर्याप्त है।

शी जिनपिंग बोले- चीन ने किए 2 चमत्कार
शी जिनपिंग ने कहा कि सुधार और खुलेपन की दिशा में 40 से अधिक वर्षों के अथक प्रयासों के बाद, हमने तेजी से आर्थिक विकास और दीर्घकालिक सामाजिक स्थिरता हासिल करने जैसे दो चमत्कार किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और हमने हमारे लोगों के विश्वास को जीतने के लिए अपने कर्तव्यों के प्रदर्शन में लगन से काम करने का वादा किया है।

डुएल सर्कुलेशन नीति पर जिनपिंग का जोर
शी जिनपिंग ने कहा कि चीन के दीर्घकालिक आर्थिक मूल सिंद्धांतों में बदलाव नहीं होगा। पार्टी कांग्रेस में शी ने चीन की डुएल सर्कुलेशन नीति पर जोर दिया। इस नीति का पहला लक्ष्य चीन को आर्थिक झटकों से बचाना और दूसरा बाकी दुनिया के साथ रणनीतिक व्यापार और निवेश संबंध बनाए रखते हुए देश को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचाने का प्रयास करना है। शी जिनपिंग ने विशेष जानकारी दिए बिना देश के विकास में सुधार लाने के उद्देश्य से आर्थिक नीति में बदलाव का भी वादा किया। जिनपिंग ने कहा, "हम दृढ़ता से सुधार और रिफॉर्म को अपनाते हुए, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।"

कम से कम 2027 तक पद पर रहेंगे जिनपिंग
ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स का अनुमान है कि देश अगले दशक में 4.6% की दर से बढ़ सकता है, यदि चीन पहले से ही पेंशन की उम्र बढ़ाने और शहरों में निवास प्रतिबंधों में ढील देने जैसे सुधारों की घोषणा जारी है। पार्टी प्रमुख के रूप में शी जिनपिंग के पूर्ववर्तियों ने दो बार पांच-पांच साल की सेवा की और पद छोड़ दिया। हालांकि इस बार शी जिनपिंग ने अपने पूर्ववर्तियों के नियमों को बदलते हुए अपनी सेवा जारी रखने क फैसला किया। इसका मतलब है कि शी कम से कम अगले कार्यकाल के खत्म होने तक यानी कि 2027 तक शीर्ष पद पर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications