xi jinping russia visit: मास्को पहुंचे शी जिनपिंग, पुतिन से बोले- चीन के यूक्रेन पीस प्लान पर चर्चा करेंगे

xi jinping russia visit: जिनपिंग ने एक रूसी अखबार के लिए लेख लिखा, जिसमें उन्‍होंने कहा कि उनकी ये यात्रा रूस-यूक्रेन युद्द रोकने के लिए एक 'पीस प्लान' है।

xi jinping russia visit

Image: File

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा है कि वे चीन की यूक्रेन शांति योजना पर चर्चा करेंगे। जिनपिंग 3 दिन की रूस की यात्रा पर हैं। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच सोमवार को रात्रिभोज के बाद बातचीत शुरू हुई। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुतिन को अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रूसी लोगों का समर्थन हासिल है।

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से चीन के सर्वोच्च नेता का अपने पड़ोसी और करीबी रणनीतिक साझेदार देश रूस का यह पहला दौरा है।

शी जिनपिंग की यात्रा पर कीव की नजर

पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर कीव की नजर भी बनी हुई है। यूक्रेन को उम्मीद है कि इस मुलाकात से जंग रुकने का कोई फॉर्मूला निकलकर सामने आ सकता है। इससे पहले जिनपिंग ने भी एक रूसी अखबार के लिए लेख लिखा, जिसमें उन्‍होंने कहा कि उनकी यह यात्रा रूस-यूक्रेन युद्द रोकने के लिए एक 'पीस प्लान' है। हालांकि पश्चिमी नेताओं ने इस बारे में संदेह व्यक्त किया है। पश्चिमी नेताओं की चिंता है कि उनकी यात्रा वास्तव में मॉस्को के युद्ध की आग को भड़का सकती है।

पुतिन पर भारी दबाव

हेग में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय द्वारा पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराध करने का आरोप लगाने और उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी करने के कुछ दिनों बाद शी की यात्रा हो रही है। कह सकते हैं कि चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का रूस दौरा एक ऐसे समय में हो रहा है जब पुतिन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी दबाव है। ऐसे वक्त पर जिनपिंग का मॉस्को पहुंचना रूस और उसके नेता पुतिन के प्रति समर्थन का स्पष्ट संकेत जैसा है। रूस के लिए भी चीन का साथ उसकी दोस्ती और पर पड़ रहे दबाव को झेलने के लिए काफी मायने रखता है।

Recommended Video

    China President: तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने Xi Jinping, संसद ने लगाई मुहर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+