मोहम्मद साहब के समय की लिखी कुरान की पांडुलिपि मिली
लंदन। मोहम्मद साहब के बेहद करीबी द्वारा लिखी 1370 साल पुरान कुरान की पांडिलिपि मिलने से दुनियाभर में इसकी चर्चा हो रही है। ब्रिटन की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का दावा है कि यह पांडुलिपि सबसे पुरानी पांडुलिपि है।

जो पांडुलिपि शोधर्ताओं को प्राप्त हुई है कि वह चर्म पत्र पर लिखा गया है और इसके एक हिस्से को रेडियोकार्बन विश्लेषण से पता चला है कि यह 568-645 के बीच की ईस्वी का है। इस पांडुलिपि में 18 से 20 सुरा है और यह अरबी भाषा में लिखी गयी है।
फिलहाल यह पांडुलिपि कैडबरी रिसर्च में रखी गयी है। वहीं इस पांडुलिपि के बारे में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड थॉमस और नादिर दिनशॉ का कहना है कि उस वक्त दैवीय संदेश वाली किताबो को संकलित नहीं किया जाता था। जिस वजह से यह पांडुलिपि इस तरह से मिल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications