नहीं रही दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद, मुंबई में चला था लंबा इलाज

Recommended Video

    World's heaviest woman, Eman Ahmed dies in Abu Dhabi | वनइंडिया हिंदी

    अबू धाबी। दुनिया की सबसे भारी महिला इमान अहमद का निधन हो गया है। इमान ने अबू धाबी के बुर्जील अस्पताल में सोमवार सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इमान की मौत के पीछे दिल की बीमारी और किडनी का काम न करना बताया जा रहा है।

    Eman Ahmed

    जानिए इमान की पूरी कहानी

    जानिए इमान की पूरी कहानी

    इमान का वजन युवा होने पर नहीं बढ़ा, बल्कि जन्म से ही वो इस बीमारी की जकड़ में थीं। जन्म के वक्त इमान का वजन 5 किलो था। जब वो 11 साल की हुईं तो धीरे-धीरे उनका वजन तेज रफ्तार से बढ़ने लगा। इमान की हालत इतनी सीरियस हो गई कि पांचवी कक्षा में उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा।

    स्ट्रोक के बाद बदल गई जिंदगी

    स्ट्रोक के बाद बदल गई जिंदगी

    साल 2014 में इमान का वजन 300 किलो पार कर गया था। उनका केलेस्ट्रॉल लेवल भी काफी ज्यादा बढ़ गया। तभी आए एक स्ट्रोक ने उनकी जिंदगी में और परेशानियां ला खड़ा कीं। स्ट्रोक के बाद इमान को लकवा मार गया और उन्हें हमेशा के लिए बिस्तर से जकड़ के रख दिया।

    चला कई बीमारियों का इलाज

    चला कई बीमारियों का इलाज

    2016 तक आते-आते इमान का वजन 500 किलो हो चुका था। उनका लिम्फेडेमा, वाटर रिटेंशन, टाइप 2 डायबटीज, हाइपरटेंशन और हाइपोथायरॉडिज्म का इलाज चल रहा था। उन्हें फेफड़े में भी काफी तकलीफ होती थी।

    कई देशों में नहीं मिला कोई इलाज

    कई देशों में नहीं मिला कोई इलाज

    मिस्त्र और ग्रीस में कई डॉक्टर्स से संपर्क साधने के बावजूद जब उनका इलाज नहीं हो सका तो उनकी बहन ने ऑनलाइन कैंपेन शुरू किया। वो इमान को इलाज के लिए भारत लाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से संपर्क किया।

    एयरलिफ्ट कर लाई गईं भारत

    एयरलिफ्ट कर लाई गईं भारत

    सुषमा स्वराज ने उनकी गुहार सुनी और इमान को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई। इमान के वजन के कारण कोई माध्यम उन्हें भारत लाने को तैयार नहीं था। तब उन्हें एयरक्राफ्ट एयरबस 300-600 के जरिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था। इमान को मुंबई के सैफी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें 1000 स्कॉयरफीट के फर्स्ट फ्लोर में रखा गया।

    मुंबई के अस्पताल में चला लंबा इलाज

    मुंबई के अस्पताल में चला लंबा इलाज

    अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनके कई टेस्ट और सर्जरी हुईं। 30 अप्रैल को इमान को डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल से लौटते वक्त उनका वजन 200 किलो के आस-पास था। उनके इलाज में तकरीबन 2 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+