क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

ये है दुनिया का सबसे ऊंचा पपीता का पेड़, ऊंचाई 47.9 फीट, क्यों फायदेमंद है गर्मियों में ऐसा फल?

Google Oneindia News

ब्राजीलिया। आपने पपीते के पेड़ तो कहीं न कहीं जरूर देखे होंगे। इस फल की कई किस्में मिलती हैं और पेड़ भी कई तरह के होते हैं। मगर, आज यहां जिस पपीते के पेड़ की बात हम कर रहे हैं, वो दुनियाभर में लोगों के बीच चर्चित है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पेड़ की ऊंचाई 40 फीट से भी ज्यादा है। "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" में इसे सबसे ऊंचे पपीते के पेड़ का सर्टिफिकेट मिल गया है।

दुनिया का सबसे ऊंचा पपीता का पेड़

दुनिया का सबसे ऊंचा पपीता का पेड़

यह पेड़ हमसे हजारों किलोमीटर दूर है। हां जी, यह पेड़ है दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के ब्राजील देश में। ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया है और वहां पर एक किसान ने इस पेड़ को लगाया था। ये पेड़ इतना बढ़ा कि देखने वाले ताज्जुब करते हैं। एक फार्म हाउस में खड़ा यह पेड़ 14.55 मीटर ऊंचा है। जिसकी फीट में ऊंचाई 47 फीट 8.83 इंच है।

इससे पहले भारत में था सबसे ऊंचा पेड़

इससे पहले भारत में था सबसे ऊंचा पेड़

इस पेड़ को ब्राजील के नोवा ऑरोरा में टार्सिसियो फोल्ट्ज के फार्म में उगाया गया था। टार्सिसियो का कहना है कि, उन्होंने 2021 की शुरुआत में देखा कि नोवा औरोरा में उनके फार्म पर एक पपीता का पेड़ असामान्य रूप से लंबा था, इसलिए उन्होंने एक दोस्त और खेत के पूर्व मालिक गिल्बर्टो फ्रांज को ड्रोन का उपयोग करके इसे मापने के लिए बुलाया। विशेषज्ञों की एक टीम को उस पेड़ की ऊंचाई मापी। और, तब उसकी ऊंचाई 47 फीट और 8.83 इंच दर्ज की गई। इस ऊंचाई ने सबसे ऊंचे पपीते के पेड़ के लिए अपने पिछले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो भारत में झंटू पॉल द्वारा उगाया गया 46 फुट 2.33 इंच का पेड़ था।

किसान बोला- बहुत खुश हूं, गर्व हो रहा है

किसान बोला- बहुत खुश हूं, गर्व हो रहा है

"गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड" में नाम आने पर फोल्ट्ज ने कहा,"मुझे पता है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हर चीज का सबसे अच्छा कलेक्शन कराती है और उसके सर्टिफिकेट भी जारी करती है, इसलिए इसे हमने गंभीरता से लिया। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं सबसे महत्वपूर्ण संस्थान द्वारा मान्यता प्राप्त रिकॉर्ड धारक होने पर बहुत खुश और बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। इस पेड़ के विषय में अब पूरी दुनिया में चर्चा होगी।,"

गर्मियों में ये फल बहुत लाभकारी होता है

गर्मियों में ये फल बहुत लाभकारी होता है

पपीता ऐसा फल है जो गर्म तापमान वाले स्थानों पर होता है। पपीते के पेड़ के पत्ते काफी चौड़े होते हैं और इसकी टहनियां छोटी तथा पेड़ के तना से काफी उूंचाई पर होती हैं। ये फल पकने पर खाया जाता है और यह बहुत रसीला होता है। यह फल प्रोटीन के पाचन में सहायक होता है। पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या में इसे जरूर खाना चाहिए।

पपीते में प्रचुर मात्रा में होता है फाइबर

पपीते में प्रचुर मात्रा में होता है फाइबर

पपीते में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है और शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट भी। पपीता शरीर को वसा से छुटकारा पाने में मदद करने के अलावा, खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) से लड़ने में भी मदद करता है। गर्मियों में इसके सेवन से शरीर स्वस्थ्य रहेगा। यह हार्मोन एस्ट्रोजन को बैलेंस करता है। यह कई त्वचा विकारों के इलाज में प्रभावी है।

हर महीने पपीते से कमा रहा 1 लाख रु से अधिक

यह फल रात में नहीं खाना चाहिए

यह फल रात में नहीं खाना चाहिए

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं रात का खाना खाने के बाद पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर यह पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि पपीता पेट के लिए थोड़ा भारी भी होता है। और, पपीता के साथ दही खाने से भी बचना चाहिए। लगभग 1 घंटा रुककर ही दही खाएं।

Comments
English summary
World tallest papaya tree: 47 feet and 8.83 inches tall, Listed In Guinness book of records
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X