सबसे उंची इमारत पर पहुंची दुनिया की सबसे छोटी महिला

न्यूयार्क। दुनिया की सबसे छोटी महिला 19 साल की ज्योती अमगे दुनिया की सबसे उंची इमारत पर पहुंची है। गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटी महिला के तौर पर अपना नाम दर्ज करा चुकी ज्योति इन दिनों न्यूयॉर्क के दौरे पर है। यह महिला न्यूयार्क की दूसरी सबसे ऊंची इमारत एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर पहुंची।

नागपुर की रहने वाली ज्योति 19 की है, लेकिन लंबाई मात्र 2.5 फीट है। ज्योति गिनीज यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक के 2014 के एडिशन को प्रमोट करने आई थी। उसे एम्पायर बिल्डिंग की सबसे ऊपरी इमारत में ले जाया गया। जहां उसने वर्ल्ड बुक को लांच किया। उसके साथ उसके माता-पिता भी थे। बुक लांच के बाद ज्योति ने खुसी जताई और कहा कि गिनीज बुक वर्ल्र्ड रिकॉर्ड ने मुझे विश्व भ्रमण का मौका दिया है। इस कारण मैं काफी लोकप्रिय और प्रसिद्ध हो गई हूं।

 World's Shortest Woman Visits Empire State Building.

गिनीज बुक के प्रवक्ता स्टुआर्ट क्लैक्सटन ने ज्योति की लंबाई नापी। अपनी लंबाई के कारण दुनिया में प्रसिद्ध हो चुकी ज्योति ने अबतक दो बॉलिवुड फिल्मों में भी काम किया है। वो अब हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती है। 12वीं में पढ़ने वाली ज्योति पढ़ाई के साथ-साथ हॉलीवुड में काम करना चाहती हूं।

इससे पहले 18 अगस्त को ज्योति एक समारोह में सबसे बड़ी किताब का विमोचन किया। जैन मुनि श्री तरुण सागर द्वारा लिखित कड़वे वचन शीर्षक वाली पुस्तक 30 फुट लंबी और 24 फुट चौड़ी है। अपनी छोटी लंबाई को अपना हथियार बनाकर ज्योति देश-विदेश में अपनी लोकप्रियता के लिए जानी-जाने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+