जब एलियंस ने एक राष्ट्रपति का किया था अपहरण

मास्को, 09 जुलाई। रूस के कालमिकिया प्रांत (कालमिकिया गणतंत्र) के पूर्व राष्ट्रपति किर्सन इल्युम्जिनोव ने दावा किया था कि 1997 में एलियंस उनसे मिलने के लिए घर आये थे। 18 सितम्बर 1997 की रात वे अपने आपार्टमेंट में बैठे थे कि अचानक वहां एलियंस पहुंच गये। फिर एलियंस ने उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद वे कुछ समय के लिए गायब रहे। किर्सन के ड्राइवर, सहायक और एक सहयोगी मंत्री ने इस घटना की पुष्टि की थी।

world mystery when aliens kidnapped a president Kirsan Ilyumzhinov?

इस घटना के बाद रूस की सरकार चिंता में पड़ गयी थी। उस समय रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन थे। उन्होंने ब्लादिमीर पुतिन को तब राष्ट्रपति प्रशासन का उपप्रमुख बनाया था। पुतिन रूस की जासूसी संस्था केजीबी से रिटायर होने के बाद राजनीति में आये थे। रूसी सरकार को इस बात की चिंता थी कि अगर कहीं किर्सन ने एलियंस को रूस की सामरिक जानकारियां दे दी होंगी तो उसकी सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। रूस के पूर्व प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवदेव भी एलियंस के मौजूद होने की बात कह चुके हैं।

कहां है कालमिकिया प्रांत ?

कहां है कालमिकिया प्रांत ?

रूस एक संघीय शासन व्यवस्था वाला देश हैं। रूस में छोटी-बड़ी कुल 83 प्रांतीय इकाइयां हैं जिनमें 21 गणराज्य का दर्जा रखती हैं। इन 21 में एक गणराज्य है कालमिकिया। कालमिकिया पूर्वी यूरोप के उत्तरी काकेशस क्षेत्र में अवस्थित है। कालमिकिया, एशिया के अजरबैजान के नजदीक है। किर्सन इल्युम्जिनोव 1993 से 2010 तक कालमिकिया के राष्ट्रपति थे। जब उन्होंने एलियंस द्वारा अपहरण किये जाने की बात बतायी थी तब वे प्रांतीय राष्ट्रपति के पद पर मौजूद थे। उन्होंने कहा था कि अगवा करने के बाद एलियंस अपने अंतरिक्ष यान से उन्हें दूसरे ग्रह पर ले गये थे। एक दिन बाद उन्होंने खुद को अपने फ्लैट के बेडरुम में पाया। दूसरे ग्रह से वे कैसे अपने बेडरूम में पहुंचे, ये बात उन्हें याद नहीं।

राष्ट्रपति की बाल्कनी में उतरा था अंतरिक्ष यान

राष्ट्रपति की बाल्कनी में उतरा था अंतरिक्ष यान

किर्सन ने 2010 में एक रशियन टॉक शो में इस घटना के बारे में विस्तार से बताया था। मैंने देखा कि मेरी बाल्कनी में एक अंतरिक्ष यान उतरा। उसका आकार आधी नली (ट्यूब) की तरह था वह अर्धपारदर्शी था। यान से उतरने वाले प्राणियों ने इंसानों की तरह पीले रंग क स्पेससूट पहन रखा था। उन्होंने संकेतों से मुझे समझाने की कोशिश की। फिर उन्होंने मुझे भी एक स्पेससूट पहनने को दिया। वे मेरे सामने यह प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे थे कि एलियंस का अस्तित्व है। उन्होंने मुझे बहुत कुछ दिखाया ताकि मैं भरोसा कर सकूं कि सचमुच उनका वजूद है। इस घटना के बाद कालमिकिया स्टेट एसेम्बली के उपाध्यक्ष आंद्रेई लेबेदेव ने रुस के तत्काली राष्ट्रपति से इस घटना की जांच कराने की मांग की थी। उनहोंने मांग की थी कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि किर्सन ने दूसरे ग्रह के लोगों को कहीं रूस की खुफिया जानकारी तो नहीं दे दी है। किर्सन जब 30 साल के थे तब वे 1993 में कलमिकिया प्रांत के राष्ट्रपति बन गये थे। मूल रूप से वे शतरंज के धाकड़ खिलाड़ी थे। 14 साल की उम्र में ही वे राज्य शतरंज चैम्पियन बन गये थे।

एलियंस का दोस्ताना व्यवहार

एलियंस का दोस्ताना व्यवहार

2001 में किर्सन ने चेक गणराज्य रेडियो को दिये इंटरव्यू में कहा था, मेरा यह दावा चर्चा बटोरने के लिए नहीं है। अगर कोई ये कहता है कि मैंने लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए ये शिगूफा छोड़ा है तो यह गलत है। मैं जिम्मेदारी वाले (प्रांतीय राष्ट्रपति) पद पर रहते हुए ऐसी बात नहीं कर सकता। मैं जानता हूं कि लोग मुझे पागल की तरह समझ रहे हैं। लेकिन एक दिन में इस पर विस्तार से लिखूंगा। मैं नहीं जानता कि दूसरे ग्रह के लोग मुझे अंतरिक्ष में क्यों ले गये थे। उन्होंने मेरे साथ कोई जोर जबर्दस्ती भी नहीं की। न मुझसे कुछ जानने की कोशिश की। फिर वे मुझे अपने साथ क्यों ले गये थे ? शायद वे मुझे अपनी दुनिया और यान को दिखाना चाहते थे। उनका रवैया दोस्ताना था। जब दूसरे ग्रह पर मुझे ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगी तो एक एलियन ने मुझे स्पेससूट की छाती पर लगे एक घूमने वाले डायल की तरफ इशारा किया और संकेतों में बताया कि इसको घुमाने से ऑक्सीजन की सप्लाई को कम या बेसी किया जा सकता है।

क्या एलियंस अपहरण भी करते हैं ?

क्या एलियंस अपहरण भी करते हैं ?

किर्सन इल्युम्झिनोव 1995 से 2018 तक वर्ल्ड चेस फेडरेशन के अध्यक्ष भी थे। खुद शतरंज के माहिर खिलाड़ी रहे हैं। इसलिए उनकी मानसिक मजबूती पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। लेकिन उनके दावे की सच्चाई को परखने का कोई प्रमाण मौजूद नहीं है। इसके अलावा ब्रिटेन की दो महिलाएं, एबी बेला और पाउला स्मिथ भी दावा कर चुकी हैं कि एलियंस उनका अपहरण कर चुके हैं। पाउल का तो कहना है कि बचपन से लेकर भी एलियंस ने उनका 50 से अधिक बार अपहरण किया है।

(जारी है एलियंस की कहानी)

अन्य भाग भी जरूर पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+