Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

40 सालों से अकेली कैद है व्हेल मछली, 5 बच्चों की जुदाई में टैंक से पटक रही है सिर, देखिए दर्दनाक वीडियो

व्हेल मछली को आजाद कराने के लिए कई सालों से मुहिम चल रही है, लेकिन पिछले 40 सालों से उसे एक टैंक में कैद करके रखा गया है।

नई दिल्ली, सितंबर 13: मां तो मां होती है और चाहे वो इंसान हो या फिर कोई मछली। बच्चों के बिछड़ने के बाद एक व्हेल मछली ने किस तरह से अपना सिर पटककर जान देने की कोशिश की है, इसका दर्दनाक वीडियो रिकॉर्ड किया गया है और वीडियो सार्वजनिक होने के बाद मछली को फौरन आजाद करने और उसके बच्चों के साथ उसे छोड़ने की मांग की जा रही है। इस मछली को पिछले कई सालों से उसके पांच बच्चों से दूर रखा गया था, जिसके बाद व्हेल मछली ने खुदकुशी की कोशिश की है।

Recommended Video

    World's loneliest whale: दुनिया की सबसे अकेली whale fish, 40 सालों से है कैद | वनइंडिया हिंदी
    टैंक से सिर पटकती व्हेल मछली

    टैंक से सिर पटकती व्हेल मछली

    व्हेल मछली का टैंक से सिर पटकने वाला वीडियो उन कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड किया है, जो लगातार व्हेल मछली को आजाद करने की मांग कर रहे हैं। ये वीडियो इसी महीने का है और सोशल मीडिया पर व्हेल मछली का सिर पटकता हुआ वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक जीवन के साथ अत्याचार बता रहे हैं। इस व्हेल मछली को नियाग्रा फॉल्स, मरीनलैंड में एक बड़े पानी के टैंक में रखा गया है। कार्यकर्ताओं ने मरीनलैंड में दाखिल होकर व्हेल मछली का वीडियो बनाया है, जो अपने बच्चों से सालों से दूर है और अब जान देने की कोशिश कर रही है।

    पांच बच्चों से रखा गया है दूर

    मरीनलैंड पार्क के पूर्व कर्मचारी फिल डेमर्स ने सोशल मीडिया पर व्हेल मछली का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टैंक की दीवार पर अपने सिर को पटकते हुए देखी जा रही है। फिल ने ट्विटर पर व्हेल मछली का दर्दनाक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'ये वीडियो 3 सितंबर 2021 को रिकॉर्ड किया गया है, जब कार्यकर्ता मरीनलैंड में दाखिल हुए और उन्होंने आखिरी जीवित ऑर्क ''किस्का'' को टैंक की दीवार से सिर पटकते हुए देखा। प्लीज इस वीडियो को शेयर करें। ये क्रूरता निश्चित तौर पर खत्म होनी चाहिए। #FreeKiske

    दुनिया की सबसे अकेली व्हेल मछली

    दुनिया की सबसे अकेली व्हेल मछली

    व्हेल अभयारण्य परियोजना, जो व्हेल मछली को कैद से आजाद करने के लिए काम कर रहा है, उसने किस्का नाम की व्हेल मछली को दुनिया की सबसे अकेली व्हेल' करार दिया है। डेमर्स के अनुसार, 44 साल की हो चुकी ओर्का प्रजाति की व्हेल मछली का जन्म आइसलैंड के तट पर हुआ था और ये मछली 1979 से कैद में है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मछली को खतरनाक बताकर एक विशालकाय टैंक में रखा गया है, और ये पिछले 10 सालों से टैंक में पूरी तरह से अकेली है। इस व्हेल मछली ने पांच बच्चों को जन्म दिया था, जिन्हें टैंक से निकाल लिया गया था और तब से ये मछली पूरी तरह से अकेली है और दर्द में जी रही है।

    कैसी होती है किलर व्हेल मछली

    कैसी होती है किलर व्हेल मछली

    जानकारों के मुताबिक, किलर व्हेल मछली बेहद सामाजिक होती हैं, जो लगातार अपने परिवार के साथ रहती है और अपने समूह से बिछड़ना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है। द सन ने यूके स्थित ओर्का रेस्क्यू फाउंडेशन की रिपोर्ट में कहा है कि, "40 साल से ज्यादा हो चुके हैं और इस मछली ने अपनी स्वतंत्रता, अपने साथियों को और अपने सभी बच्चों को खो दिया है और ये दुनिया की सबसे अकेली व्हेल मछली है''। पिछले कई सालों से इस व्हेल मछली को कैद करके रखा गया है और पिछले 10 सालों से तो ये पूरी तरह से अकेली है और अब ये अपने अकेलेपन से टूट चुकी है।

    व्हेल मछली को रिहा करने की मांग

    व्हेल मछली को रिहा करने की मांग

    व्हेल मछली को काफी लंबे अर्से से आजाद करने की मांग की जा रही है। मछलियों के लिए काम करने वाले एक कार्यकर्ता रॉब लोट ने आईन्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया है कि ''इस वीडियो में किस्का मछली जो व्यवहार दिखा रही है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि वो काफी तनाव में है, वो डिप्रेशन में जा चुकी है। उसे पिछले 40 सालों से कैद करके एक कृत्रिम वातावरण में रखा गया है।'' उन्होंने कहा कि, ''ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है किस्का का व्यवहार बताता है कि उसके साथ क्रूरता की जा रही है और कृत्रित वातावरण ने उसे बोरियत से भर दिया है। वो अकेले अब थक चुकी है''

    मछली की मौत का डर

    मछली की मौत का डर

    जानकारों का कहना है कि अब किस्का व्हेल मछली कैद में रहते रहते मानसिक तौर पर काफी बीमार होने लगी है और उसका इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगा है, जिससे उसके बीमार होने की आशंका काफी बढ़ती जा रही है और उसकी अब मौत भी हो सकती है। जानकारों का कहना है कि समुद्र में व्हेल मछली अपने हिसाब से अपने साथियों के साथ रहती है, मछलियों के रहने का अलग तरीका होता है, उनकी अपनी एक अलग संस्कृति होती है और अगर आप किसी व्हेल मछली को या डॉल्फिन को कैद में रखते हैं, तो उनके साथ ये सबसे बड़ा अत्याचार है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब मरीनलैंड पार्क से व्हेल मछली की इस स्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मेल का कोई जवाब नहीं दया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+