Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अंडरगारमेंट में एक-दो नहीं बल्कि 102 iPhone छुपाकर ले जा रही थी महिला कि तभी...

नई दिल्ली। लोग अपने कपड़ों के भीतर चीजें चुराकर ले जाते रहे है। कपड़ों में छुपाकर चीजों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने का ये मामला कोई पहला मामला नहीं है, लेकिन जिस तरह से चीन की इस महिला ने अपने इनरवियर में 102 आईफोन छुपा रखा था उसे जानकर हर कोई दंग रह गया।

Woman Trying to Smuggle 102 Apple iPhones in her innerwear

चीन ने हांगकांग जा रही इस महिला ने अपने इनरवियर में 102 आईफोन छुपाकर रखे थे। वो इन मोबाइलों को अपने कपड़ों में छिपाकर ले जा रही थी। चीनी वेबसाइट XMNN में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से में इन मोबाइल फोन को चार लेयर में बांधकर रखा था।

एयरपोर्ट पर जांच अधिकारियों को महिला को देखते ही शक हो गया। इन आईफोन को छुपाने के लिए महिला ने गर्मी में भी कॉर्डिंगन पहन रखा था, जिसके देखकर कस्टम के अधिकारियों को शक हो गया। महिला जैसे ही मेटल डिटेक्टर से गुजरी उसकी पोल खुल गई और अधिकारियोंने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी।

महिला ने शरीर पर बंधे इन सभी मोबाइल का वजन 9 किलोग्राम था। 102 आईफोन के अलावा उसके पास से 15 महंगी लग्जरी घड़ियां भी मिली। महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+