VIDEO: एंकर के पीछे पहुंची महिला और उतार दिए कपड़े, LIVE शो में कैमरामैन ने इस तरह बचाई 'इज्जत'
टेलीविजन की दुनिया में इंसानों ने काफी प्रगति कर ली है, जिस वजह से अब ज्यादातर न्यूज चैनल्स का प्रसारण लाइव होता है। ऐसे में कई बार बड़ी गलतियां हो जाती हैं। हाल ही में एक महिला ने लाइव शो में ऐसी गलती कर दी, जिससे पूरे देश के सामने उसकी किरकिरी होने वाली थी, लेकिन एंकर और कैमरामैन की समझदारी ने उसको बचा लिया। (वीडियो-नीचे)

एंकर के पीछे समुद्र तट
न्यूज पोर्टल डेली स्टार ने एक वीडियो शेयर किया है, जो CNN का है। रिपोर्ट के मुताबिक न्यूज प्रोग्राम लॉस एंजिल्स के समुद्र तट से लाइव जा रहा था। महिला एंकर पूरे दुनिया को ताजा अपडेट्स दे रही थी, जबकि उसके पीछे एक बीच का बैकग्राउंड था। तभी वहां पर एक महिला पहुंची। कुछ देर तो वो खड़ी रही लेकिन फिर उसने अपना पैंट उतारना शुरू कर दिया।

बदल दिया कैमरा एंगल
महिला एंकर अपने काम में बिजी थी, ऐसे में उसने ध्यान नहीं दिया। कुछ ही पल में पैंट उतार रही महिला पर कैमरामैन का ध्यान गया और उसने तुरंत कैमरे का एंगल चेंज कर दिया। जिस वजह से महिला एंकर के पीछे छिप गई और टीवी पर कुछ भी नहीं दिखा। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला टॉयलेट करने जा रही थी, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में उसने इधर-उधर ध्यान नहीं दिया।

लोगों ने किया ऐसा कमेंट
देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि इससे लोगों को बड़ा सबक मिला है कि उनको सार्वजनिक जगहों पर 'Pee' नहीं करना चाहिए, जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये टीवी वाले भी पता नहीं कहां-कहां पहुंच जाते हैं। इंसान अब चैन से टॉयलेट भी नहीं कर सकता।

पाकिस्तान में भी ऐसा मामला
वहीं पाकिस्तान से भी एक ऐसी घटना सामने आई थी। वहां पर एक महिला पत्रकार रिपोर्टिंग कर रही थी। उसके आसपास बहुत से लोग खड़े थे, लेकिन महिला ने अपना काम जारी रखा। इसके बाद वहां एक लड़का आया और वो रिपोर्टर के सामने खड़ा हो गया। कुछ ही देर में एंकर ने उसे जोरदार थप्पड़ लगाया। बाद में महिला ने बताया कि लड़का बार-बार कैमरे के सामने हाथ ला रहा था, जिस वजह से उनसे उसे थप्पड़ जड़ा।
Horror moment woman pulls pants down and squats for 'pee or poo' on live TV pic.twitter.com/8EZqXvwVjy
— Ashutosh Tiwari (@tiwari_ashu11) July 13, 2022












Click it and Unblock the Notifications